'बिना दिमाग लगाए अपनी नैया सागर में डाल दीजिए, बाकी हनुमान जी...', 'हनुमान अंश' के अभिनेता शोभिनव सत्य ने बताया जीवन में आनंद कैसे मिलता है

नई दिल्ली के प्रतिष्ठित ली मेरिडियन होटल में रिपब्लिक भारत का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026' का शानदार आगाज हुआ, जहां हनुमान अंश के स्टार कास्ट भी शरीक हुए और फिल्म के बारे में कई दिलचस्प बातें बताई।

 
Follow :
'बिना दिमाग लगाए अपनी नैया...,' बोले 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव सत्य | Image: Republic

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में रिपब्लिक भारत का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026' का शानदार आगाज हुआ, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी से लेकर स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज और केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए।

राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026 में सुपरहिट फिल्म हनुमान अंश'' के स्टार कास्ट भी शरीक हुए और फिल्म के बारे में कई दिलचस्प बातें बताई। मंच से अभिनेता शोभिनव सत्य ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जब आप भक्ति रस्म में डूब जाते हैं और हनुमान जी के भरोसे सागर में नैया डाल देगा वो हमेशा आनंद ही आनंद रहेगा।

बिना दिमाग लगाए अपनी नैया सागर....शोभिनव सत्य

राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026 के मंच से जब'हनुमान अंश' के अभिनेता शोभिनव सत्य से पूछा गया कि आजकल आप कैसे आनंद में रह रहे, तो उन्होंने सवाल का जवाब देते हुए कहा "जो भी अपनी नैया हनुमान जी के भरोसे सागर में डाल देता है, वह आनंद में ही रहता है।" आगे उन्होंने कहा कि "बिना दिमाग लगाए अपनी नैया सागर में डाल दीजिए, बाकी हनुमान जी संभाल लेंगे।"

October 28, 2026

'हनुमान अंश' में काम मिलना हनुमान जी की लीला

एक अन्य सवाल के जवाब में अभिनेता चंदन के। आनंद ने कहा "छोटे-बड़े न जाने कितने नाटक किए, लेकिन 'हनुमान अंश' में मौका मिलना राम जी और हनुमान जी की लीला है।" इस दौरान बाल कलाकार विहान शेडगे ने बताया कि उन्हें फिल्म 'हनुमान अंश' में बाबा का किरदार कैसे मिला।

October 28, 2026

स्क्रिप्ट पढ़ते ही आंखों में आंसू आ गए-अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी

वहीं, 'हनुमान अंश' फिल्म की अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी से पूछा गया कि आपने जब फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो कैसा लगा, आपका क्या अनुभव रहा। इसके जवाब में उन्होंने कहा "फिल्म 'हनुमान अंश' में नीम करौली बाबा की पत्नी की भूमिका निभाने के लिए जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मेरी आंखों में आंसू आ गए।"

October 28, 2026

ये भी पढ़ें: अकेले दम पर यूपी का चुनाव लड़कर दिखा दें राहुल गांधी-प्रियंका वाड्रा; रिपब्‍लिक के मंच से स्‍मृति ईरानी ने दिया खुला चैलेंज, बोलीं- वो क्या नेता बनेंगे जो...

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 28 October 2026 at 14:58 IST