अपडेटेड 18 February 2025 at 11:42 IST

10 उंगलियां न होने पर भी मेहंदी आर्टिस्ट ने लगाया इतना सुंदर डिजाइन, इंटरनेट पर हुनर ने जीता दिल; VIDEO वायरल

शारीरिक सीमाएं कभी किसी के हुनर को नहीं रोक सकतीं, इसका जीता-जागता उदाहरण हैं एक महिला मेहंदी आर्टिस्ट, जिनके दोनों हाथ पूरी तरह विकसित नहीं हैं।

Follow :  
×

Share


शारीरिक सीमाएं कभी किसी के हुनर को नहीं रोक सकतीं, इसका जीता-जागता उदाहरण हैं एक महिला मेहंदी आर्टिस्ट, जिनके दोनों हाथ पूरी तरह विकसित नहीं हैं, लेकिन उनकी कला ने लाखों दिलों को छू लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि यह महिला बिना उंगलियों के भी बेहद खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बना रही हैं। उन्होंने एक ओपन मेहंदी पार्लर खोल रखा है, जहां लोग उनकी अनोखी कला को देखने और उनसे मेहंदी लगवाने आते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मेहंदी लगाते वक्त उनकी खुशी चेहरे पर झलकती है, जो यह साबित करती है कि सच्चा हुनर किसी रुकावट का मोहताज नहीं होता। इंटरनेट पर लोग उनकी मेहनत और जज़्बे को सलाम कर रहे हैं। मीडिया रिपॉर्ट्स के मुताबिक, महिला शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, उसके दोनों हाथ ठीक नहीं हैं लेकिन पेशे से वो मेहंदी आर्टिस्ट है। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे वो दूसरी युवती को मेहंदी लगा रही है। मार्केट में उसने एक ओपन मेहंदी पार्लर खोल रखा है जहां उससे लोग मेहंदी लगवाने के लिए पहुंचते हैं। वीडियो में महिला मेहंदी लगाते वक्त काफी खुश नजर आती है।

जज्बे को सलाम

शारीरिक रूप से विकलांग महिला की इस काबिलियत को देखने के बाद यूजर्स ने भी उसकी जमकर तारीफ की है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी उससे जज्बे को सलाम करेंगे। ये वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है, एक वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

21 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले

साथ ही वीडियो को 21 मिलियन से ज्यादा व्यूज भी मिले हैं। कई यूजर्स ने वीडियो को देखने के बाद कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा है- इस रील को देखकर पता चलता है कि कुछ भी असंभव नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा है- उसे सलाम है। तीसरे ने लिखा है- वो एक सफल महिला है और सबसे खास बात कि दुनिया की सबसे खूबसूरत लेडी है। एक और यूजर ने लिखा- वीडियो देखकर बहुत अच्छा लग रहा है लेकिन दुख भी हो रहा है। इसी तरह अलग अलग यूजर अलग अलग कमेंट्स कर रहे हैं और हिम्मत दिखाने को लेकर दिव्यांग लड़की की सराहना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जर्सी पर लिखा PAKISTAN, क्या है वजह?
 

 

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 18 February 2025 at 11:37 IST