Gurugram: रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट से 2 बच्चियों की मौत, पिता घायल

गुरुग्राम के नाहरपुर गांव में एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चियों की मौत हो गई और उनके पिता झुलस गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Follow :  
×

Share


Gurugram: रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट से 2 बच्चियों की मौत, पिता घायल | Image: Shutterstock

गुरुग्राम के नाहरपुर गांव में एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चियों की मौत हो गई और उनके पिता झुलस गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बच्चियों की पहचान अलका (6) और पलक (8) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चियों के पिता हरेश्वर गिरी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। 

पुलिस के अनुसार…

पुलिस के अनुसार, यह घटना मानेसर थाना क्षेत्र के नाहरपुर गांव में शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि गिरी कमरे में खाना बना रहे थे और उनकी बेटियां खेल रही थीं, तभी गैस सिलेंडर फट गया। तीनों घायलों को पहले सिविल अस्पताल सेक्टर 10 ले जाया गया, जहां अलका को मृत घोषित कर दिया गया। 

उन्होंने बताया कि गिरी और उनकी बड़ी बेटी पलक को फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां शनिवार सुबह पलक की भी मौत हो गई। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अजीत कुमार ने बताया, ‘‘गिरी को अभी होश नहीं आया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’ 

ये भी पढ़ें - Chocolate Day Wishes 2025: पार्टनर को चॉकलेट डे पर ऐसे करें विश

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 22:31 IST