Guru Gobind Singh Jayanti: PM मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरु गोबिंद सिंह सिखों के 10वें गुरु थे।

Follow :  
×

Share


Guru Gobind Singh Jayanti: PM मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरु गोबिंद सिंह सिखों के 10वें गुरु थे। मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके प्रकाशोत्सव पर नमन करता हूं। 

विचार समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते…

उनके विचार हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं जो प्रगतिशील, समृद्ध और दयालु हो।' गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पटना में आज ही के दिन हुआ था। उनकी जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने काम की गुणवत्ता को लेकर सहकर्मी की हत्या की

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 6 January 2025 at 11:53 IST