Republic Summit 2026 का शानदार आगाज, अर्नब गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर की देश के सबसे बड़े न्यूज इवेंट की शुरुआत
Republic Summit 2026 का आयोजन नई दिल्ली के मशहूर ताज पैलेस में किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर चीफ गेस्ट शिरकत करेंगे।
- भारत
- 3 min read
Republic Summit 2026: इंतजार की घड़िया खत्म हुई। देश के सबसे बड़े न्यूज इवेंट रिपब्लिक समिट 2026 (Republic Summit 2026) का शानदार आगाज हो गया है। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान CRPF की CoBRA बटालियन के जांबाज योद्धा भी मंच पर मौजूद रहे।
"ग्रेट पावर इंडिया: नेशन फर्स्ट" थीम वाले इस कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के मशहूर ताज पैलेस में किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर चीफ गेस्ट शिरकत करेंगे। उनके अलावा राजनीति से लेकर मनोरंजन, व्यापार समेत अलग-अलग क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां भी समिट में शामिल होंगी।
कार्यक्रम में कौन-कौन होगा शामिल?
कार्यक्रम आज दिनभर चलने वाला है। समिट में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, आंध्र प्रदेश सरकार में मानव संसाधन विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री नारा लोकेश शामिल होंगे।
रिपब्लिक समिट 2026 में मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां भी शिरकत करेंगी। लिस्ट में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर से लेकर गायक और संगीतकार पद्म श्री हरिहरन, अभिनेता राम चरण, मशहूर वेब सीरीज ‘पंचायत’ फेम दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक और एक्ट्रेस संविका के नाम शामिल हैं।
शिक्षा जगत
- प्रोफेसर वी. कामाकोटी, डायरेक्टर, IIT मद्रास
- राजनीतिक और प्रशासनिक नेता
इंडस्ट्री के नेता और इनोवेटर
- श्रीधर वेम्बू, को-फाउंडर और चीफ साइंटिस्ट, जोहो कॉर्प
- सुदर्शन वेणु, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, TVS मोटर कंपनी
- संदीप सिक्का, MD और CEO, निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड
- अमित कल्याणी, वाइस चेयरमैन और MD, भारत फोर्ज
- पुनीत कौरा, MD और CEO, सैमटेल एवियोनिक्स
- निलेश शाह, MD, कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड
- विजय शर्मा, डायरेक्टर, कॉर्पोरेट अफेयर्स, जिंदल स्टेनलेस
- मयंक अग्रवाल, CEO, गैलेंट ग्रुप
विचारक
- एस. गुरुमूर्ति, एडिटर, तुगलक
- सीमा सिंह, मेघाश्रेय, NGO
विचारक नेता
- एस. गुरुमूर्ति, संपादक, तुगलक
- सीमा सिंह, मेघाश्रय, एनजीओ
अधिक जानकारी और अपडेट के लिए देखें: https://summit.republicworld.com/
Presented By: RP-संजीव गोयनका ग्रुप | Co-Presented By: ZOHO और TVS मोटर कंपनी | Powered By: सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी | Co-Powered By: कल्याणी, सैमटेल एवियोनिक्स, रविन ग्रुप और मेघाश्रे | State Partners: UP सरकार, हरियाणा सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार और असम सरकार | Housing Partner: गौर्स | Prayer Partner: साइकिल अगरबत्ती | Skincare Partner: डॉ. राशेल | Knowledge Partner: शारदा यूनिवर्सिटी | Stainless Partner: JSL | Vision Partner: एल्कोन | Special Partners: संस्कृति यूनिवर्सिटी, गैलेंट, पान बहार, कृष्णाज आयुर्वेद, बैकबे, वाघ बकरी, फर्नस एन पेटल्स, नंदिनी और मैसूर सैंडल्स | सेलिब्रेशन पार्टनर: एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (@ABDL_India)
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 22 June 2026 at 10:33 IST