अपडेटेड 5 March 2026 at 12:25 IST
UP: पत्नी के चरित्र पर था शक, छोटी होली के दिन पति ने फावड़े से काट दी गर्दन, पुलिस को खुद फोन कर बोला- 'घर में लाश पड़ी है और...'
चरित्र पर संदेह के चलते पति ने फावड़े से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार की रात खजनी के धाधुपार गांव में हुई। ससुर की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित अशोक निषाद को गिरफ्तार कर लिया है।
Gorakhpur Crime News: चरित्र पर संदेह के चलते पति ने फावड़े से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार की रात खजनी के धाधुपार गांव में हुई। ससुर की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित अशोक निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अशोक निषाद अपनी पत्नी नीलम के चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। मंगलवार रात डेढ़ बजे विवाद इतना बढ़ गया कि अशोक ने आपा खो दिया और मारपीट शुरू कर दी।
हंगामा सुनकर दंपति का 17 वर्षीय बेटा और 14 वर्षीय बेटी बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि आरोपी ने उन्हें भी मारने के लिए दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए दोनों बच्चे घर से बाहर भागे और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। पड़ोसी जब घर पहुंचे तो नीलम खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। आरोपित ने फावड़े से उसकी गर्दन काट दी थी।
20 साल पहले हुई थी शादी
अशोक निषाद और नीलम देवी की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं, बेटा सूरज (17) और बेटी सृष्टि (14)। अशोक को पत्नी पर अवैध संबंध का शक था, जिसके चलते यह घटना हुई। मां की मौत के बाद दोनों बच्चे सदमे में हैं। बेटा सूरज ने बताया, छोटे-मोटे विवाद तो होते रहते थे लेकिन उस रात कुछ खास नहीं हुआ था। फिर भी पापा ने मां की हत्या कर दी।
बेटे सूरज ने बताया- पापा अशोक निषाद कुछ दिन पहले मुंबई में कारपेंटर का काम करते थे। वहां ठीक-ठाक कमाई कर लेते थे। पिछले कुछ सालों से वह गांव में ही रहकर खेती और पशुपालन करने लगे। इस दौरान उन्हें शराब की लत लग गई थी। शराब के नशे में झगड़े करने शुरू कर दिए थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति अशोक को हिरासत में ले लिया है। महिला नीलम के पिता राजेंद्र निषाद की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 5 March 2026 at 12:25 IST