क्या आपको भी अपनी Gmail ID का नाम पसंद नहीं? Google का आया नया फीचर, अब चुटिकयों में ऐसे बदलें पुराना नाम; जानें स्टेप बाय स्टेप
Google का बड़ा अपडेट आया है, जिसमें अब आप अपनी ईमेल आईडी का यूजर नेम बदल सकते हैं। जानिए स्टेप बाय स्टेप कैसे बदले अपना पुराना नाम? सारा डेटा भी सुरक्षित रहेगा और मेल भी आते रहेंगे। पढ़ें भारत में ये फीचर कब आएगा।
Gmail Username Change: गूगल ने Gmail यूजर्स की लंबे वक्त से चली आ रही मांग को अब पूरा कर दिया है। अब यूजर्स अपना ईमेल एड्रेस यानी यूजरनेम बदल सकते हैं। यह फीचर दो दशक बाद आया है, इससे पहले यूजर्स अपना पुराना नाम नहीं बदल सकते थे, अगर यूजर नेम पसंद नहीं आता था तो यूजर को नया अकाउंट ही बनाना पड़ता था। लेकिन अब बिना डेटा खोए आसानी से आप नाम ईमेल एट्रेल और नाम बदल सकते हैं।
गूगल ने साफ कहा है कि नाम बदलने पर पुराने ईमेल, फोटो, Drive फाइल्स और सारे डेटा बिल्कुल सुरक्षित रहेंगे। पुराना ईमेल एड्रेस पर आने वाले मेल भी आपको उसी तरह मिलते रहेंगे।
कैसे बदलें ईमेल पर नाम? स्टेप बाय स्टेप
सबसे पहले ब्राउजर में myaccount.google.com खोलें।
फिर बाईं तरफ में Personal info पर क्लिक करें।
नीचे स्क्रॉल करके Email सेक्शन में Google Account email पर जाएं।
अगर फीचर आपके अकाउंट पर आ गया है तो Change Google Account email बटन दिखेगा।
नया यूजरनेम चुनें और निर्देशों का पालन करें।
बतादें साल में सिर्फ एक बार ही आप ऐसे नाम बदल सकते हैं।
लाइफटाइम में सिर्फ 3 बार ही ये नाम चेंज की सुविधा मिलेगी।
साथ ही नया नाम उपलब्ध होना भी जरूरी है। तभी आपको मिलेगा।
चेक कैसे करें?
यह फीचर फिलहाल अमेरिका के सभी पर्सनल अकाउंट्स पर पूरी तरह लाइव हो चुका है। भारत में यह धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है। कुछ यूजर्स को सेटिंग्स में ऑप्शन दिखने लगा है, बाकी अगर किसी के ईमेल में ये फीचर नहीं आया है तो आने वाले कुछ हफ्तों में ये फीचर मिल सकता है। myaccount.google.com पर जाकर देखें कि Change बटन आ रहा है या नहीं। यह सुविधा सिर्फ पर्सनल ईमेल अकाउंट्स के लिए है।
बदलाव के बाद क्या होगा?
नए ईमेल से लॉगिन करना होगा (पुराना पासवर्ड वही रहेगा)।
Sign in with Google वाले सभी ऐप्स ऑटोमैटिक अपडेट हो जाएंगे।
सारा डेटा सुरक्षित रहेगा।
Gmail यूजर्स इस अपडेट से काफी खुश नजर आ रहे हैं। कई लोग सालों पुराने अजीब नाम नंबर वाले (embarrassing) यूजरनेम से छुटकारा पा सकेंगे। गूगल ने डिजिटल लाइफ को और आसान बनाने की दिशा में यह अच्छा कदम उठाया है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 2 April 2026 at 21:43 IST