जिस युवक की कार पर गर्लफ्रेंड ने लगाए 3400 KISS के निशान, वो आया सामने, बताया पूरा वाक्या; जानें किस नियम के तहत कटा 5500 का भारी चालान- VIDEO

एमपी के ग्वालियर में युवक ने लिपस्टिक के किस से बने निशान वाली कार सड़क पर दौड़ाई और वीडियो इंटाग्राम पर पोस्ट कर दिया। वहीं मामले में ट्रैफिक पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार जब्त कर ली। उन्होंने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में ना केवल जुर्माने में बड़ी राशि वसूली, बल्कि युवक से जब्त कार के लिप मार्क्स भी थाने में ही साफ कराए।

 
Follow :

Kissing Car Viral Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में इन दिनों सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में एक कार जबरदस्त चर्चा में है, जिसकी पूरी बॉडी पर होठों से लिपस्टिक के निशान दिखाई दिए। इस सफेद रंग की कार की पूरी बॉडी पर लाल रंग की लिपस्टिक से करीब 3,400 Kiss के निशान बनाए गए थे। दावा किया गया कि कार मालिक की कथित गर्लफ्रेंड ने एक विदेशी सोशल मीडिया ट्रेंड से प्रेरित होकर लगभग साढ़े तीन से चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद कार को यह अनोखा लुक दिया था।

जब यह अजीबोगरीब कार सड़कों पर उतरी, तो हर किसी की निगाहें इस पर टिक गईं। अनुमान के मुताबिक, इंटरनेट पर इस कार का वीडियो तेजी से वायरल भी हुआ। हालांकि, इसी के साथ ये ट्रैफिक पुलिस की नजरों में भी आ गया। पुलिस ने चालक के घर से कार जब्त करके ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में ना केवल जुर्माने में बड़ी राशि वसूली है, बल्कि जब्त कार के लिप मार्क्स भी युवक से थाने में ही साफ कराए। अब जुर्माना अदा करने के बाद शर्मिंदा कार चालक वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है।

गर्लफ्रेंड ने बनाए लिपस्टिक के निशान

पूरा मामला ग्वालियर के थाटीपुर इलाके से जुड़ा है। कार का मालिक आदित्य सिकरवार नामक शख्स है। अब आदित्य ने बताया कि यह आइडिया उनकी कथित गर्लफ्रेंड का था। उन्होंने कहा, 'ये मेरी गर्लफ्रेंड ने किया था। मैंने कार पार्क की थी और थोड़ी दूर चला गया था और उसने ये निशान बनाए। यह हमने वायरल होने के लिए किया था। वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।'

पुलिस ने किस आधार पर की कार्रवाई? 

वहीं पुलिस की कार्रवाई के बाद आदित्य ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस स्टेशन में ही कार से लिपस्टिक के निशान हटाए। ग्वालियर के थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी ने कहा, 'दो दिन पहले सोशल मीडिया पर काफी जगह एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पटेल नगर सिटी सेंटर से Swift गाड़ी काफी स्पीड में निकलती हुई नजर आ रही थी। पूरी गाड़ी के चारों तरफ लिपस्टिक के निशान बने थे। इसके बाद यातायात पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार को जब्त कर लिया। इसके बाद कार चालक को भी थाने लाया गया। Motor Vehicles Act के तहत विभिन्न प्रावधानों में इसका करीब 5,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वाहन चालक ने भी थाने आकर अपनी गलती मानी और खुद ही अपनी गाड़ी से लिपस्टिक के निशान हटाए।' उन्होंने आगे कहा कि युवक ने सिर्फ इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के मकसद से ऐसा किया था।

इस दौरान पुलिस ने उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने और भविष्य में ऐसी गलती न करने की हिदायत भी दी। 

यह भी पढ़ें: 'BJP के खिलाफ बोलो पैसा मिलेगा...', मंत्री ने जिस महिला को फुटपाथ से हटाया, उससे मिलने के बाद बोले CM सुवेंदु, ममता बनर्जी पर साधा निशाना

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 25 August 2026 at 17:34 IST