'BJP के खिलाफ बोलो पैसा मिलेगा...', मंत्री ने जिस महिला को फुटपाथ से हटाया, उससे मिलने के बाद बोले CM सुवेंदु, ममता बनर्जी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने फुटपाथ पर रहने वाली महिला से मुलाकात की और उसकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला को भाजपा के खिलाफ बोलने के लिए रिश्वत देने की कोशिश की जा रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Suvendu Adhikari Mamata Banerjee
सीएम सुवेंदु अधिकारी, ममता बनर्जी | Image: ANI

CM Suvendu Adhikari: मध्य कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में फुटपाथ पर एक बच्चे के लिए दूध गर्म करने वाली महिला की घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए है। इस बीच, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने खुद पीड़ित महिला से मुलाकात की। बच्चे को गोद में लिए सीता देवी ने सीएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। महिला से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने टीएमसी पर तीखा प्रहार किया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मंत्री अग्निमित्रा पॉल पार्क स्ट्रीट इलाके में फुटपाथ पर मिट्टी के तेल वाले चूल्हे पर अपने बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही महिला को कथिततौर पर डांटती हुई दिखाई दी थीं। निरीक्षण के लिए पहुंची पॉल ने महिला को चूल्हा बुझाने और फुटपाथ खाली करने का निर्देश दिया था।

मुख्यमंत्री सुवेंदु ने महिला का सुना दर्द

इसी घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स और विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। कुछ यूजर्स और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि कोई मंत्री भूखे बच्चे को दूध पीने से कैसे रोक सकती हैं। इस बीच, महिला आज, मंगलवार को मुख्यमंत्री के जनता दरबार पहुंची। उन्होंने रोते हुए अपनी सभी परेशानियां बताई। इस दौरान सीएम सुवेंदु ने महिला को भरोसा दिलाया कि उसके परिवार के रहने की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाएगी।

ममता बनर्जी रिश्वत देने की कोशिश कर रहीं- सुवेंदु

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने महिला से मिलने के बाद कहा कि वो कह रही हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री और भाजपा पर भरोसा है। ममता बनर्जी उनके पास लोगों को भेज रही हैं और भाजपा के खिलाफ बोलने के लिए उन्हें रिश्वत देने की कोशिश कर रही हैं। सीएम ने कहा, 'ममता बनर्जी कल से आदमी भेज रही हैं कि बीजेपी के खिलाफ बोलो पैसा मिलेगा।'

Advertisement

ममता बनर्जी ने की घटना की कड़ी निंदा

इससे पहले पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने घटना की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने फेसबुक पर लाइव में कहा था, 'किसी भी जनप्रतिनिधि को गरीबों के प्रति नफरत भरी बात करना शोभा नहीं देता। गरीब होना कोई अपराध नहीं है। सड़क पर अपने बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही मां मजबूर थी और उसे इतना करने की भी अनुमति नहीं दी गई। दूध फेंकते समय क्या आपको बुरा नहीं लगा? हमें याद रखना चाहिए कि मां का शाप सबसे बड़ा शाप होता है।'

फुटपाथ पर रहने वाली महिला को की मदद की पेशकश

उन्होंने मदद की पेशकश करते हुए कहा था कि अगर फुटपाथ पर रहने वाला परिवार सहमति जाए, तो वह अपने किसी पार्टी कार्यकर्ता के घर उसके रहने का बंदोबस्त करेंगी। उन्हें भोजन उपलब्ध कराएंगी। साथ ही बच्चे की आगे की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी भी लेंगी।

Advertisement

सुवेंदु अधिकारी ने किया पलटवार

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए राज्य सचिवालय नबान्न में संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि वे उन्हें अपने घर में रखकर उनकी देखभाल क्यों नहीं करतीं?

यह भी पढ़ें: तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 2013 रेप केस में 2 हफ्ते के अंदर सरेंडर करने के आदेश
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड