स्‍कार्फ पहनी महिला, बीच में बच्चा और काला चश्‍मा पहने राहुल गांधी...गिरिराज सिंह ने फोटो शेयर कर पूछे कई सवाल, बोले- बताइए ये लोग कौन हैं?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की और पूछा, "राहुल जी, यह तस्वीर कहां की है, कब की है और आपके साथ ये कौन-कौन लोग हैं? मुझे यह जानने की उत्सुकता है।"

 
Follow :
स्‍कार्फ पहनी महिला, बीच में बच्चा और काला चश्‍मा पहने राहुल गांधी...गिरिराज सिंह ने फोटो शेयर कर पूछे कई सवाल, बोले- बताइए ये लोग कौन हैं? | Image: X @ Giriraj Singh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की और पूछा, "राहुल जी, यह तस्वीर कहां की है, कब की है और आपके साथ ये कौन-कौन लोग हैं? मुझे यह जानने की उत्सुकता है।" गिरिराज सिंह ने X पर जो फोटो शेयर की है उसमें राहुल गांधी किसी नाव पर बैठे नजर आ रहे हैं। काला चश्‍मा पहने वो बेहद रिलेक्स मूड में दिख रहे हैं।

उनके बगल में एक बच्चा बैठा है और उसके बगल में एक महिला है। महिला ने स्‍कार्फ पहने हैं। फोटो डालकर गिरिराज सिंह ने सवाल पूछा। उन्‍होंने लिखा 'राहुल जी, यह तस्वीर कहाँ की है , कब की है और आपके साथ ये कौन-कौन लोग हैं ? मुझे जानने की उत्सुकता है ! गिरिराज सिंह के इस पोस्‍ट पर राजनीतिक घमासान मच गया है।

राहुल गांधी पर बोला हमला

गृह मंत्री अमित शाह पर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हमला बोला है। उन्‍होंने कहा, "सदन में जब उनकी जरूरत होगी तो वह सदन में आते हैं और सदन में रहते हैं... राहुल गांधी लोकसभा के अध्यक्ष नहीं हैं।"

झारखंड प्रोटेस्‍टट की आड़ में CJP पर गिरिराज सिंह ने साधा निशाना

गिरिराज सिंह ने CJP पर निशाना साधते हुए कहा, देवेंद्र जी, आपने जिस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाई है, उसने देश में अराजकता फैलाने की साजिश रचने वाले 'तिलचट्टा' ग्रुप के समर्थकों के असली चेहरे को बेनकाब कर दिया है। 
 

August 10, 2026


झारखंड, पंजाब और कर्नाटक के युवाओं के अधिकारों पर चुप्पी साधने वालों की यह सेलेक्टिव राजनीति और अहंकार अब ज्यादा दिन नहीं चलेगा। देश का जागरूक युवा इनके इस दोहरे रवैये को देख रहे हैं और वक्त आने पर लोकतांत्रिक तरीके से ही इन्हें करारा जवाब देगा!

इसे भी पढ़ें- नरेंद्र नाम से नफरत...जब वर्ल्ड मिलिट्री गेम में पाकिस्‍तानी खिलाड़ी ने कहा था, मेडल जीतकर आए मुक्केबाज ने सुनाया किस्‍सा तो हंस पड़े PM मोदी

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 10 August 2026 at 14:31 IST