नरेंद्र नाम से नफरत...जब वर्ल्ड मिलिट्री गेम में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कहा था, मेडल जीतकर आए मुक्केबाज ने सुनाया किस्सा तो हंस पड़े PM मोदी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। देश ने 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल अपनी झोली में डाले। भारत के लिए मेडल लेकर आने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आवास पर मुलाकात की।
- भारत
- 3 min read

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। देश ने 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल अपनी झोली में डाले। भारत के लिए मेडल लेकर आने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र ने पाकिस्तानी मुक्केबाज से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा पीएम मोदी के साथ शेयर किया।
नरेंद्र ने बताया कि उस दिन कारगिल डे था वैसे और जिस दिन मैंने पाकिस्तान के साथ फाइट किया था सर, वो उसी दिन का था। तो मैं एक इंडियन आर्मी से हूं, तो मैंने उस दिन मैं पहले से बहुत वो था कि सर पाकिस्तान को हराना है। तो मैंने वो पाकिस्तान एक तरफ मैंने 5-0 से हराया, तो मैंने हमारा इंडियन आर्मी का कारगिल हीरोज को मैंने डेडिकेट किया किया था।
'मुझे नरेंद्र नाम से नफरत'
नरेंद्र ने आगे एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि 2015 वर्ल्ड मिलिट्री गेम थे और मेरी पाकिस्तान के साथ पहली फाइट आ गई थी। वर्ल्ड मिलिट्री गेम थे तो मिलिट्री वाले के फोन आए कि भाई पाकिस्तान से नहीं हारना है। तो फिर मैं फर्स्ट राउंड 4-1 से जीत गया। सेकंड राउंड 3-2 से जीत गया, पर दोनों के सर लग गए आपस में, तो दोनों को कट लग गए और फाइट तो मैं जीत गया।
Advertisement
उसके बाद फिर दोनों चले गए हॉस्पिटल में टांके लगवाने के लिए। फिर 2014 में आप फर्स्ट टाइम प्रधानमंत्री बने थे और जो हमारे साथ आर्मी का कोच गया हुआ था उसका नाम नरेंद्र राणा था और फिर वो कई देर तक सोच के मेरे को बोला कि भाईजान एक बात बोलूं, मैं हां बोलो, बोला भाईजान आपका नाम नरेंद्र है। आपके कोच का नाम नरेंद्र है, आपके प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र है, तो मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है।
नरेंद्र द्वारा सुनाए गए इस दिलचस्प किस्से के बाद पीएम मोदी जोर-जोर से हंसते नजर आए। आपको बता दें कि नरेंद्र द्वारा सुनाए गए इस दिलचस्प किस्से के बाद पीएम मोदी जोर-जोर से हंसते नजर आए। आपको बता दें कि नरेंद्र ने 90 प्लस कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। हालांकि, वह गोल्ड मेडल से सिर्फ एक कदम दूर रह गए। भारतीय मुक्केबाज को फाइनल में इंग्लैंड के डामार थॉमस के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन लाजवाब रहा और पुरुष और महिला टीम ने मिलकर कुल 10 मेडल अपने नाम किए।