अपडेटेड 2 January 2024 at 10:44 IST
नए साल में बुरी खबर! Noida में शॉपिंग मॉल के पास एक लड़की से 5 लोगों ने किया गैंगरेप
Noida Gangrape: नए साल के दिन उत्तर प्रदेश के नोएडा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Noida Gangrape: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी मिल रही है कि शॉपिंग मॉल के पास 5 लोगों ने एक लड़की के साथ गैंगरेप किया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। आपको बता दें कि यह मामला गैंगरेप कब हुआ, इसकी अभी जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, 30 दिसंबर को पीड़िता ने पुलिस थाने में केस रजिस्टर कराया है।
स्टोरी की खास बातें
- नोएडा में शॉपिंग मॉल के पास लड़की से गैंगरेप
- पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
- 30 दिसंबर को पीड़िता ने दर्ज कराया था मामला
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी खतरनाक हैं, जिसके कारण वो डर गई थी। हालांकि, आरोपी के बार-बार उसे धमकाने के बाद उसने रिपोर्ट करने का फैसला लिया। आपको बता दें कि तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया और फिर रिमांड में लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों को लेकर उनसे पूछताछ कर रही है और ऐसा माना जा रहा है कि मामले में संलिप्त बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की पहचान राजकुमार, विकास, आजाद, रवि और मेहमी के रूप में हुई है।
IIT BHU की छात्रा से गैंगरेप करने वाले गिरफ्तार
ऐसे ही एक मामले में वाराणासी कमिश्नरेट पुलिस को IIT-BHU में हुई शर्मनाक घटना के 50 दिन बाद बड़ी कामयाबी हाथ लगी। IIT-BHU की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच और लंका थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान कुणाल पांडेय निवासी बृज इंक्लेव कॉलोनी सुंदरपुर, जिवधीपुर बजरडीहा का आनंद उर्फ अभिषेक चौहान व सक्षम पटेल के रुप में हुई है।
घटना 1 नवंबर की है। रात करीब 1 बजकर 30 मिनट पर छात्रा अपने हॉस्टल से बाहर निकली थी। इसी बीच उसका एक दोस्त भी मिल गया। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे और तभी बुलेट से तीनों आरोपी पहुंचे। आरोपियों ने छात्रा के दोस्त को खूब पीटा और छात्रा को बंदूक की नोंक पर निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बना लिया। आपको बता दें कि इस घटना के बाद BHU के छात्र लगातार प्रदर्शन भी कर रहे थे।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 2 January 2024 at 09:05 IST