'IT वालों की तो मौज आ गई...' डाउन हुआ माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर, सोशल मीडिया पर आई मजेदार मीम्स की बाढ़

लोग तरह-तरह के मजेदार मीम्स शेयर करते हुए सर्वर डाउन होने पर खूब मौज लेते नजर आए, जिसमें से कुछ मीम्स खूब तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Follow :  
×

Share


माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर मजेदार मीम्स | Image: X

Memes on Microsoft Server Outrage: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर ठप होने से शुक्रवार (19 जुलाई) को पलभर में पूरी दुनिया में हलचल मच गई। इससे कई सेवाएं प्रभावित हुईं। बड़ी कंपनियों का कामकाज ठप पड़ गया।

इसका सबसे बड़ा असर एविएशन सेक्टर पर पड़ा। दुनियाभर के कई हिस्सों में फ्लाइट देरी से उड़ी। भारत के ज्यादातर एयरपोर्ट्स पर भी यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान कुछ लोग ऐसे भी थे, जिनकी मौज आ गई। कई लोगों का वीकेंड एक दिन पहले ही आ गया। माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने पर कई लोग सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते नजर आए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई।

मीम्स शेयर कर लोगों ने लिए खूब मजे

लोग तरह-तरह के मजेदार मीम्स शेयर करते हुए सर्वर डाउन होने पर खूब मौज लेते नजर आए, जिसमें से कुछ मीम्स खूब तेजी से वायरल हो रहे हैं। आप भी देखें किस तरह लोगों ने माइक्रोसॉफ्ट में आई तकनीकी खराबी से कामकाज ठप होने के बाद मजे लिए।

एक्स (ट्विटर) पर यूजर्स ने कुछ बेहद ही मजेदार मीम्स शेयर किए। कुछ लोगों ने बताया कि कैसे माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने से आईटी कर्मचारियों के मजे आ गए और वह इससे कितने खुश हैं।

वहीं कुछ लोगों ने मीम्स के जरिए यह भी बताया कि जिन लोगों ने आज के दिन छुट्टी ली है, उनका हाल क्या हो रहा होगा।

इस दौरान कुछ यूजर्स ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट क्रैश के बाद कर्मचारी वीकेंड के लिए ऑफिस से जाते हुए कितने खुश हो रहे होंगे।

कुछ यूजर्स ने और भी फनी मीम्स शेयर किए।

क्यों डाउन हुआ सर्वर?

माइक्रोसॉफ्ट ने एक बयान में बताया कि खराबी हालिया क्राउडस्ट्राइक अपडेट की वजह से हो रही है। क्राउडस्ट्राइक एक अमेरिकन साइबर सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी कंपनी है। दुनियाभर के अधिकांश कंप्यूटर और लैपटॉप के लिए यह एक एडवांस्ड साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन देता है। आपको आसान शब्दों में बताना चाहें तो इंटरनेट की मदद से काम करने वाली कंपनियों को साइबर अटैक से बचाने या हैकर्स से सुरक्षित रखने में ही क्राउडस्ट्राइक उनकी मदद करती है। कंपनी का एक मेन प्रोडक्ट है Falcon, जिसमें बड़ा एरर आने की वजह से ही यह समस्या आई है। 

यह भी पढ़ें: Microsoft Outage: अचानक क्यों ठप पड़ गया सर्वर, जिससे दुनियाभर में लग गया डिजिटल लॉकडाउन? जानिए वजह

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 19 July 2024 at 19:56 IST