अपडेटेड 19 July 2024 at 17:11 IST

Microsoft Outage: अचानक क्यों ठप पड़ गया सर्वर, जिससे दुनियाभर में लग गया डिजिटल लॉकडाउन? जानिए वजह

Server Down: जानिए...आखिर ये क्राउडस्ट्राइक है क्या, जिसे पूरी समस्या के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है?

Microsoft's Global Outage
क्यों ठप पड़ा सर्वर? | Image: AI Image

Microsoft Server Outages: माइक्रोसॉफ्ट में आई तकनीकी समस्या ने शुक्रवार (19 जुलाई) को पूरी दुनिया में हलचल मचा दी। लाखों विंडोज यूजर्स को अपने कंप्यूटर में ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) की समस्या देखने को मिली। इसकी वजह से अचानक ही बंद हो रहे हैं या फिर रीस्टार्ट हो रहे हैं।

माइक्रोसॉफ्ट की इस तकनीकी समस्या का असर दुनियाभर की कई बड़ी कंपनियों के कामकाज पर पड़ रहा है। एयरलाइन से लेकर बैंकिंग सर्विस, पेमेंट सिस्टम और ट्रेडिंग सहित कई सेवाओं को प्रभावित किया है। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी के साथ भारत में भी माइक्रोसॉफ्ट में आई समस्या का असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली से लेकर मुंबई, बेंगलुरू समेत एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट देरी से चल रही हैं। इस दौरान यात्रियों को हाथों से लिखकर मैनुअल बोर्डिंग पास दिए जा रहे हैं और काफी परेशानी भी हो रही है।

क्यों डाउन हुआ सर्वर?

इन सबके बीच किसी भी आम शख्स के मन में सबसे बड़ा सवाल आज यही आ रहा होगा कि सबकुछ ठीक चल रहा था, तो अचानक माइक्रोसॉफ्ट में समस्या आई तो आई कैसे? आखिर ऐसा क्या हुआ कि दुनियाभर में इतने बड़े पैमाने पर सेवाएं प्रभावित हो गई?

माइक्रोसॉफ्ट इस समस्या को दूर करने के लिए काम कर रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही सबकुछ सामान्य हो जाएगा। साथ ही माइक्रोसॉफ्ट में समस्या के पीछे का कारण भी बताया है। कंपनी ने कहा है कि खराबी हालिया क्राउडस्ट्राइक अपडेट की वजह से हो रही है।

Advertisement

आखिर ये क्राउडस्ट्राइक है क्या?

अब इसे समझने के लिए आपको ये जानना होगा कि आखिर ये क्राउडस्ट्राइक है क्या, जिसे पूरी समस्या के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है? क्राउडस्ट्राइक एक अमेरिकन साइबर सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी कंपनी है। दुनियाभर के अधिकांश कंप्यूटर और लैपटॉप के लिए यह एक एडवांस्ड साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन देता है। आपको आसान शब्दों में बताना चाहें तो इंटरनेट की मदद से काम करने वाली कंपनियों को साइबर अटैक से बचाने या हैकर्स से सुरक्षित रखने में ही क्राउडस्ट्राइक उनकी मदद करती है।

कंपनी का एक मेन प्रोडक्ट है Falcon, जिसमें बड़ा एरर आने की वजह से ही यह समस्या आई है।  माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउट यूनिट इस पर काम कर रही है।

Advertisement

'ये साइबर अटैक नहीं है...'

CrowdStrike के CEO ने इस समस्या को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया है और कहा है कि वह इस पर काम कर रहे हैं। ये दिकक्त विंडोज होस्ट के लिए जारी एक अपडेट के कारण हुई। मैक और Linux पर इसका असर नहीं पड़ा है। साथ ही ये कोई साइबर अटैक नहीं है।

यह भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन होने से भारत समेत दुनिया भर में हड़कंप, कई सेवाएं बाधित, कंपनी ने क्या कहा?

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 19 July 2024 at 16:38 IST