भारत और रूस की मित्रता दुनिया के लिए एक मिसाल: ओम बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि भारत और रूस के बीच समय की कसौटी पर खरी उतरी घनिष्ठ मित्रता पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण है।
- भारत
- 1 min read
OM Birla: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि भारत और रूस के बीच समय की कसौटी पर खरी उतरी घनिष्ठ मित्रता पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण है।
बिरला ने ये टिप्पणियां रूस की फेडरल असेंबली के स्टेट ड्यूमा zके प्रमुख व्याचेस्लाव वोलोडिन के नेतृत्व में भारत यात्रा पर आए रूसी संसदीय शिष्टमंडल से आज संसद भवन परिसर में हुई मुलाकात के दौरान की।
लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बिरला ने कहा, ‘‘ पिछले कुछ वर्षों में हमारे द्विपक्षीय संबंध मजबूत हुए हैं। दोनों देशों के बीच संबंध सदियों पुराने हैं और स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद से ही रूस भारत का सबसे करीबी सहयोगी रहा है।’’
बिरला ने संसदीय प्रक्रियाओं को मजबूत करने और दोनों देशों के परस्पर संबंधों मजबूत करने में संसदीय आदान-प्रदान के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने इस बात की खुशी जताई कि रूसी शिष्टमंडल ने लोक सभा और राज्य सभा, दोनों सभाओं की कार्यवाही देखी, जिससे उन्हें भारत के लोकतांत्रिक कामकाज के बारे में जानकारी मिली।
यह भी पढ़ें: 'अयोध्या में कारसेवकों की मौत पर...', महाकुंभ भगदड़ पर सपा सांसद जया बच्चन के विवादित बयान पर VHP का पलटवार
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 3 February 2025 at 22:44 IST