हरियाणा में सड़क हादसे में चार की मौत
Haryana: हरियाणा के हिसार जिले में एक विवाह समारोह से लौट रहे चार दोस्तों की कार पेड़ से टकरा गई जिससे उनकी मौत हो गई।
accident news | Image:
META AI
Haryana: हरियाणा के हिसार जिले में एक विवाह समारोह से लौट रहे चार दोस्तों की कार पेड़ से टकरा गई जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि हादसा बुधवार देर रात हरिकोट गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान अंकुश, हितेश और निखिल के रूप में हुई है। सभी हिसार के अलग-अलग गांवों के निवासी थे।
हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। चारों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: 'जब छठी क्लास में था...', हिमंता बिस्वा सरमा ने याद किया 1979 का वो आंदोलन, पिछली सरकार को सुनाई खरी-खोटी!
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 6 March 2025 at 14:44 IST