Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रही कार ने डंपर में मारी टक्कर, 4 तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल; उधमपुर में बड़ा हादसा
जम्मू-श्रीनगर के उधमपुर में नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया है। अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रही है एक इनोवा कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 4 तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
- भारत
- 2 min read
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रही है एक इनोवा कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में चार तीर्थ यात्री गंभीर रूप घायल हो गए। यह घटना उधमपुर के सांगूर चौक पर हुई, जब बालटाल बेस कैंप जा रही एक टोयोटा इनोवा कार सड़क किनारे खड़े डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल यात्रियों को कार से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए उधमपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) के एसोसिएटेड हॉस्पिटल ले जाया गया। घायल तीर्थयात्री कहां के थे फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। सभी तीर्थयात्री पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए जा रहे थे।
कार ने डंपर में मारी टक्कर
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए औपचारिक जांच की जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा का अगला हिस्सा बुरी क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में आगे बेठे यात्री और ड्राइवर को सबसे ज्यादा चोट आई है।
नेशनल हाईवे पर बढ़ाई गई सुरक्षा
यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके तहत नियमित रूप से रात में गश्त (नाइट डोमिनेशन), क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की बढ़ी हुई पेट्रोलिंग और अहम जगहों पर गाड़ियों की सघन जांच की जा रही है।
वहीं, एक अलग घटना में, सोमवार को रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर चंदेरकोट लंगर पॉइंट के पास 18 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए जा रही दो जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (JKRTC) बसें और एक कार आपस में टकरा गईं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 18 July 2026 at 08:52 IST