J&K: पाक आर्मी की नापाक हरकत, LoC पर की गोलीबारी तो भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब; ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर पर पहली बार हुआ ऐसा

भारतीय सेना ने राजौरी के तरकुंडी सेक्टर में LoC के पास पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर पर पहली भीषण गोलीबारी हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Firing on LoC Rajouri
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार LoC पर भारी गोलीबारी | Image: ANI

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार LoC पर पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी हुई है। शुक्रवार रात पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिला के तरकुंडी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पूरी रात रूक-रूक दोनों और से गोलीबारी होती रही। फिलहाल भारतीय सेना का इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

भारतीय सेना ने राजौरी के तरकुंडी सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास संदिग्ध गतिविधि का जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई की। कल रात करीब 10 से 11 बजे के बीच LoC पर हलचल देखी गई। पहले भारतीय सेना ने पाक सेना की हरकत को उकसावे की कार्रवाई समझा, लेकिन जब भारी गोलीबारी होने लगी तो भारतीय सेना ने भी पलटवार करते हुए फायरिंग की।

 LoC पर पाक आर्मी की नापाक हरकत

देर रात तक LoC पर रुक-रुक कर पाकिस्तान सेना फायरिंग करती रही, इसके जवाब में भारतीय सेना भी लगातार मुंहतोड़ जवाब देती रही। कहा जा रहा है कि POK में उत्पन्न हालात से देश-दुनिया का ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तानी सेना की ओर से फायरिंग की गई है। पिछले साल भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ की गई सबसे बड़े कार्रवाई आपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारी गोलीबारी हुई है।

POK के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश

सीमा पर इससे पहले भी कई बार सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की गई, जिन्हें भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। भारतीय सैन्य अधिकारियों का मानना है कि पाकिस्तान इस समय पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में चल रहे व्यापक विरोध प्रदर्शनों और शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ बढ़ते गुस्से से दुनिया का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहा है। POK में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और पाकिस्तानी प्रशासन की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisement

सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

फायरिंग की घटना के बाद भारतीय सेना ने LoC पर गश्त और चौकसी बढ़ा दी है। अधिकारियों को आशंका है कि गोलीबारी की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश हो सकती है। भारतीय सेना पूरे क्षेत्र में सतर्क नजर रखे हुए है और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। सेना अलग-अलग इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। 

यह भी पढ़ें:  ईरान का US का ड्रोन गिराने का दावा, होर्मुज के 2 जहाजों में धमाका

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड