महाराष्ट्र के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अरुण गुजराती ने सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न देने की मांग की
महाराष्ट्र के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अरुण गुजराती ने प्रख्यात समाज सुधारक और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी सावित्रीबाई फुले को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की है।
- भारत
- 1 min read

उन्होंने आठ मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले बृहस्पतिवार को ठाणे में आयोजित एक सभा को संबोधित किया। गुजराती ने महिलाओं के लिए समान अवसरों की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि महिलाओं को खासकर संयुक्त परिवारों में बहुत संघर्षों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने महिला शिक्षा और समाज सुधार में योगदान के लिए सावित्रीबाई फुले और ज्योतिबा फुले को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की मांग की। ठाणे के सांसद नरेश म्हास्के ने बेहतर समाज के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बात की।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 7 March 2025 at 12:22 IST