अपडेटेड 1 March 2025 at 11:59 IST

Manipur News: मणिपुर के दो जिलों में उग्रवादी समेत पांच लोग गिरफ्तार

कांगपोकपी के बिंपाराव से गिरफ्तार किए गए चार लोग प्रतिबंधित ‘कुकी नेशनल फ्रंट (पी)’ के एक काडर के तहत कथित तौर पर काम कर रहे थे।

Follow :  
×

Share


प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Canva

Manipur News: सुरक्षा बलों ने मणिपुर के कांगपोकपी और कामजोंग जिलों से एक उग्रवादी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांगपोकपी के बिंपाराव से गिरफ्तार किए गए चार लोग प्रतिबंधित ‘कुकी नेशनल फ्रंट (पी)’ के एक काडर के तहत कथित तौर पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भारत-म्यांमा सीमा पर कामजोंग के कुल्तुह गांव में शुक्रवार को प्रतिबंधित ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ के एक सक्रिय काडर को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद किया गया है। पुलिस ने साथ ही बताया कि शुक्रवार को पूर्वोत्तर राज्य के पांच जिलों में लोगों ने ‘‘स्वेच्छा से’’ कई हथियार और गोला-बारूद पुलिस को सौंपे। उन्होंने बताया कि टेंग्नौपाल, इंफाल पूर्व, कांगपोकपी, इंफाल पश्चिम और थौबल जिलों में सौंपे गए इन हथियारों में राइफल, ग्रेनेड, मोर्टार और देसी हथगोले शामिल हैं ।

यह भी पढ़ें: लंच तो दूर ट्रंप ने सलाद तक नहीं पूछा... जेलेंस्की को पड़े लेने के देने, 40 मिनट की मुलाकात में आखिरी 10 मिनट में क्या हुआ?


 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 1 March 2025 at 11:59 IST