Yoga Event: अहमदाबाद में पहली वर्ल्ड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू, PM मोदी वर्चुअली होंगे शामिल

World Yogasan Championship: वर्ल्ड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो चुकी है। अहमदाबाद शहर में ये ऐतिहासिक इवेंट हो रहा है। जहां आज प्रधानमंत्री मोदी भी वर्चुअल जुड़ेंगे। योगा को ग्लोबल स्पोर्टिंग देने के लिए ये एक बड़ा कदम है। पढ़ें पूरी खबर।  

 
Follow :
PM पहली वर्ल्ड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के उद्घाटन इवेंट में वर्चुअली शामिल होंगे | Image: ANI

World Yogasan Championship: साबरमती नदी किनारे बसे अहमदाबाद शहर में आज से इतिहास रचने वाला आयोजन शुरू हो गया है। जी हां, पहली बार आयोजित हो रही वर्ल्ड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में दुनिया भर के योग प्रेमी एक साथ जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6:40 बजे इस कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी ने खुद पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और कहा कि ये योगासन को ग्लोबल स्पोर्टिंग रोडमैप पर एक अहम कदम है।

दुनिया भर के योग साधकों को मिला मंच- PM मोदी

पीएम मोदी ने लिखा, '4 जून को अहमदाबाद में पहली वर्ल्ड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 शुरू हो रही है। इस प्लेटफॉर्म ने दुनिया भर के योग साधकों को एक मंच दिया है।' उन्होंने आयोजकों को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

ये चैंपियनशिप ऐसे समय में हो रही है जब 21 जून 2026 को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'योग फॉर हेल्दी एजिंग' तय की गई है। योग अब सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य का समग्र तरीका बन चुका है। इस आयोजन में 400 से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। ये भारत के प्राचीन ज्ञान को दुनिया के सामने स्पोर्ट के रूप में पेश करने का बड़ा मौका है।

June 3, 2026

योग का ग्लोबल सफर

योग आज पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है। लाखों लोग इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बना चुके हैं। भारत सरकार लगातार योग को बढ़ावा दे रही है और इसे एक पब्लिक मूवमेंट बनाने की कोशिश कर रही है। अहमदाबाद में हो रहा ये आयोजन योग को कॉम्पिटिटिव स्पोर्ट के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आयोजकों का मानना है कि इससे युवाओं में योग के प्रति रुचि और बढ़ेगी। यह कार्यक्रम योग की प्राचीन परंपरा को आधुनिक स्पोर्ट्स फॉर्मेट के साथ जोड़ने का अनोखा उदाहरण है। पूरी दुनिया की नजर इस चैंपियनशिप पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें: Delhi Fire: गिरफ्तार होटल मालिक लवकेश बजाज की पहली तस्वीर आई सामने

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 4 June 2026 at 07:08 IST