Malviya Nagar fire: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा एक्शन, होटल मालिक लवकेश बजाज को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामने आई पहली तस्वीर

Malviya Nagar fire: मालवीय नगर अग्निकांड में दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए होलट मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में 21 लोगों की जान चली गई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
hotel owner Lavkesh Bajaj arrested Malviya Nagar fire incident Delhi Police
गिरफ्तार होटल मालिक लवकेश बजाज की पहली तस्वीर आई सामने | Image: Republic

Malviya Nagar fire: मालवीय नगर अग्निकांड में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीमें लगातार लवकेश बजाज की तलाश में जुटी हुई थीं और अब कामयाबी मिली है। वहीं, इस मामले में सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट पर लिखा इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया गया है। गिरफ्तार के बाद होटल मालिक लवकेश बजाज की पहली तस्वीर सामने आई है।

LoC नोटिस जारी के बाद गिरफ्तारी

मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत होने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुछ घंटों बाद होटल के मालिक लवकेश बजाज और अन्य आरोपियों के खिलाफ LoC (लुक आउट सर्कुलर) जारी कर दिया था। LoC करने के बाद पुलिस की टीमें लगातार लवकेश बजाज की तलाश में जुटी हुई थीं। अब खबर आई है कि पहले उन्हें हिरासत में लिया गया और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार के बाद होटल मालिक लवकेश बजाज की पहली तस्वीर सामने आई है।

21 लोगों ने गंवाई अपनी जान

दिल्ली के मालवीय नगर में फ्लोरिश स्टे बीएंडबी होटल में बुधवार सुबह करीब 8:48 बजे लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि मरने वालों में से अधिकतर विदेशी नागरिक थे। इस भयानक घटना में 40 से अधिक लोग झुलस भी गए। इस हादसे में बचाव अभियान के दारौन 10 पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

मजिस्ट्रेट जांच का आदेश

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग पर दिल्ली मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, "एक मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया गया है और संपत्ति के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अवैध संपत्तियों, अनधिकृत गेस्ट हाउसों और अग्नि सुरक्षा नियमों और भवन उपनियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ शहरव्यापी कार्रवाई शुरू की जाएगी। ऐसे परिसरों को सील कर दिया जाएगा और कानून के अनुसार मुकदमा चलाया जाएगा। इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।'

Advertisement

पीएम से लेकर सीएम तक ने जताया दुख

इस भयानक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तक ने गहरा दुख जताया। पीएम मोदी ने लिखा 'मालवीय नगर अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं, पीएम मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।'

इस दुखद घटना पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा 'मालवीय नगर में लगी भीषण आग में लोगों की जान जाने से बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।'

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड