'पश्चिम बंगाल के लोगों की राय पर...', TMC नेता प्रकाश चिक की इस्तीफे के बाद आई पहली प्रतिक्रिया, BJP में शामिल होने के सवाल पर किया ये इशारा

TMC के एक और राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने उच्च सदन से अपना इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया आई है।

 
Follow :
TMC नेता प्रकाश चिक की बड़ाईक ने दिया इस्तीफा | Image: ANI

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सुप्रीमो ममता बनर्जी को एक के बाद एक बड़ा झटका लगा रहा है। गुरुवार को पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने उच्च सदन से अपना इस्तीफा दे दिया। ये TMC के तीसरे राज्यसभा सांसद जिन्होंने ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है। अब इस फैसले पर खुद प्रकाश चिक बड़ाईक ने प्रतिक्रिया दी है।

वरिष्ठ TMC नेता सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव के इस्तीफे के झटके से ममता बनर्जी अभी संभलीं भी नहीं थीं कि गुरुवार को एक और झटका लग गया। पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र राज्यसभा अध्यक्ष सी पी राधाकृष्णन को सौंप दिया।

अपने इस्तीफे पर क्या बोले प्रकाश चिक बड़ाइक?

प्रकाश चिक बड़ाईक ने अपने इस्तीफे पर कहा, "पश्चिम बंगाल के लोगों की राय को मानते हुए, मैंने भी आज अपना इस्तीफा दे दिया है।" जब उनसे पूछा गया कि क्या वह BJP में शामिल होंगे, तो उन्होंने कहा, "यह तो समय ही बताएगा।"

June 11, 2026

मेरी TMC से कोई मांग नहीं-प्रकाश चिक बड़ाईक

पत्रकारों ने जब प्रकाश चिक बड़ाईक से सवाल किया कि उनकी TMC से क्या कोई मांग थी जो पूरी नहीं हुई तो पार्टी छोड़ दिया? इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मेरी कोई मांग नहीं है। पश्चिम बंगाल में BJP को मिले जनादेश को देखते हुए। मैंने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया। जनता का फैसला सर्वोपरी है।"

June 11, 2026

राज्यसभा में घट रही TMC की संख्या

इन लगातार इस्तीफों से संसद के ऊपरी सदन में तृणमूल कांग्रेस की ताकत पर सीधा असर पड़ा है। प्रकाश चिक बड़ाईक के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में TMC के सांसदों की संख्या घटकर 10 रह गई है। इस्तीफे से पहले राज्यसभा में TMC के सांसदों की संख्या 13 थी। बागी TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार  के दावे की बात करें तो आने वाले समय में टीएमसी के और भी सांसद ममता बनर्जी का साथ छोड़ सकती हैं।

अंदरूनी कलह बनी वजह

TMC सूत्रों ने इन इस्तीफों को पार्टी के आंतरिक मुद्दों और पश्चिम बंगाल की मौजूदा राजनीतिक हवा से जोड़कर देखा है। विपक्षी दलों का कहना है कि यह TMC में बढ़ते असंतोष का संकेत है, जबकि पार्टी इसे व्यक्तिगत फैसलों का नाम दे रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बड़ाईक अगले कदम में किस राजनीतिक दल का रुख करेंगे, लेकिन उनका बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: BREAKING: ममता बनर्जी को बैक टू बैक बड़ा झटका, TMC के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक ने दिया इस्तीफा, 3 दिनों में तीन सांसदों ने छोड़ा साथ

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 11 June 2026 at 12:12 IST