BREAKING: ममता बनर्जी को बैक टू बैक बड़ा झटका, TMC के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक ने दिया इस्तीफा, 3 दिनों में तीन सांसदों ने छोड़ा साथ
बंगाल चुनाव में हार के बाद से ममता बनर्जी की पार्टी में इस्तीफों की झड़ी लगी हुई है। गुरुवार (11 जून) को टीएमसी के एक और राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने इस्तीफा दे दिया।
- भारत
- 2 min read

बंगाल चुनाव में हार के बाद से ममता बनर्जी की पार्टी में इस्तीफों की झड़ी लगी हुई है। गुरुवार (11 जून) को टीएमसी के एक और राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने इस्तीफा दे दिया। वे जल्द ही राज्यसभा अध्यक्ष से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इससे पहले राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव और शुखेंदु शेखर रॉय तृणमूल कांग्रेस और अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।
अपने त्यागपत्र में प्रकाश चिक ने लिखा, 'मैं राज्यसभा सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार कर लें। मैं माननीय उपसभापति महोदय और राज्यसभा सचिवालय के सभी पदाधिकारियों का राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दिए गए सभी सहयोग और सहायता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।'
राज्यसभा में घट रही TMC की सीटें
राज्यसभा में कुल 13 सांसदों वाली टीएमसी बरेक के इस्तीफे के बाद अब घटकर महज 10 पर आ गई है। इससे पहले वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर रे और देव ने पद छोड़ा था। अटकलें हैं कि पार्टी सुप्रीमो बनर्जी की मुश्किलें यहां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में 3 और सांसद पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, अब तक साफ नहीं है कि इनमें किसका नाम है।