अपडेटेड 22 March 2025 at 16:17 IST
Nagpur violence: नागपुर हिंसा में पहली मौत, घायल इरफान अंसारी ने 4 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम
Nagpur Riots: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में इस सप्ताह की शुरुआत में हुई हिंसा में घायल हुए 40 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार को एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
Nagpur Riots: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में इस सप्ताह की शुरुआत में हुई हिंसा में घायल हुए 40 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार को एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि इरफान अंसारी की इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीजीएमसीएच) में दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर मौत हो गई।
अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि अंसारी को गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अंसारी सोमवार रात करीब 11 बजे घर से नागपुर रेलवे स्टेशन से इटारसी के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए निकले थे। यह इलाका हिंसा से प्रभावित था।
नुकसान की भरपाई दंगाइयों से होगी: CM फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि नागपुर हिंसा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई संपत्तियों की कीमत दंगाइयों से वसूली जाएगी और भुगतान नहीं करने पर उनकी संपत्तियों को जब्त कर बेचा जाएगा। फडणवीस ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण करने के बाद अब तक 104 दंगाइयों की पहचान की गई है और कानून के अनुसार 12 नाबालिगों सहित 92 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
(PTI की खबर में हेडलाइन में बदलाव किया गया है।)
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 22 March 2025 at 16:17 IST