मुंबई के एक आवासीय इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
मुंबई में उपनगरीय सांताक्रूज में सोमवार को एक चार मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
- भारत
- 1 min read
मुंबई में चार मंजिला आवासीय इमारत में आग | Image:
PTI/File
मुंबई में उपनगरीय सांताक्रूज में सोमवार को एक चार मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि खीरा नगर इलाके में एसवी रोड स्थित इमारत की तीसरी मंजिल पर सुबह करीब दस बजकर 45 मिनट पर आग लगी। हालांकि आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग के कारणों का पता नहीं
अधिकारी ने कहा कि दमकल की एक गाड़ी, पानी टैंकर तथा बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं । उन्होंने बताया कि आग बुझाने का अभियान जारी है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 3 March 2025 at 14:59 IST