कौन हैं संदीप पाठक? राघव चड्ढा के साथ AAP छोड़ थामा BJP का दामन, अब लटक रही गिरफ्तारी की तलवार, गंभीर धाराओं में केस दर्ज

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब के दो अलग‑अलग जिलों में FIR दर्ज हुई हैं। दोनों ही मामले गैर‑जमानती धाराओं में दर्ज हैं।

Follow :  
×

Share


संदीप पाठक पर FIR दर्ज | Image: ANI

Sandeep Pathak: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) से बगावत कर BJP का दामन थामा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज हुई है, जिसके बाद उन पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है। पुलिस की एक टीम उनके घर भी पहुंची है। संदीप पाठक के घर के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई है।

पंजाब में दो FIR दर्ज

मामले को लेकर अभी ज्यादा जानकारी तो नहीं मिली है। जिन दो मामलों में संदीप पाठक पर FIR हुई, उसमें एक भ्रष्टाचार और दूसरा महिला शोषण से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया ये भी जा रहा है कि दोनों ही मामले गैर‑जमानती धाराओं में दर्ज हैं। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

पुलिस के पहुंचने से पहले घर से निकल गए संदीप पाठक

सूत्रों के अनुसार, जब पुलिस की टीम दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर पहुंची उससे पहले ही संदीप पाठक वहां से निकल चुके थे। ANI के साथ एक टेलीफोन बातचीत में उन्होंने कहा, "मेरे खिलाफ किसी भी FIR के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।"

संदीप पाठक का नाम भी उन 7 सांसदों की लिस्ट में शामिल था, जिन्होंने राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी। इसे पार्टी के लिए बड़ा झटका माना गया।

कौन हैं संदीप पाठक?

संदीप पाठक आम आदमी पार्टी के अहम रणनीतिकारों में से एक माने जाते हैं। वह अप्रैल 2022 में पंजाब से राज्यसभा सांसद बने। पाठक ने की संगठनात्मक मजबूती में उनकी अहम भूमिका रही है। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में AAP की बड़ी जीत के पीछे उन्हें मुख्य रणनीतिकार माना जाता था।

राजनीति के अलावा उनका पढ़ाई और संगठन बनाने का अनुभव भी काफी अच्छा रहा है। उन्होंने पार्टी में चुनावी रणनीति, फंडिंग और कार्यकर्ताओं के प्रबंधन पर लंबे समय तक काम किया। उनके AAP छोड़ बीजेपी में जाने के कदम से पंजाब की राजनीति में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव की काउंटिंग से पहले TMC को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के काम में दखल देने से किया इनकार
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 2 May 2026 at 12:33 IST