Surat Raid: सूरत में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, 143 Kg नकली मक्खन बरामद, 3 बड़ी डेयरियों में रेड
सूरत में नकली मक्खन बनाने वाली डेयरियों पर छापा मारा गया है। जिसमें 143 किलोग्राम संदिग्ध मक्खन जब्त किया गया। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- भारत
- 2 min read
Fake Butter: सूरत से नकली मक्खन पकड़े जाने की खबर सामने आ रही है। पुनागम में अमृतधारा डेयरी और वराछा में जनता डेयरी पर रेड की गई। जिसमें 143 किलोग्राम का नकली मक्खन जब्त किया गया। अमृतधारा डेयरी से 58 kg संदिग्ध मक्खन जब्त किया गया है। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा था, मक्खन को लोग इसलिए खाते है ताकि उनकी सेहत बेहतर हो सके, लेकिन दुकानों पर मिलने वाले सामान पर विश्वास करना और मुश्किल हो जाता है, जब इस तरह की धोखाधड़ी सामने आती है। कुछ पैसे बनाने के लिए इन डेयरी में नकली सामान से मक्खन बनाकर बेचा जा रहा था। रेड करने पर ये नकली मक्खन पकड़ा जा सका।
वराछा के पास हनुमान रोड पर मौजूद एक डेयरी पर भी रेड की कई। वहीं भी 58 Kg संदिग्ध मक्खन जब्त किया गया। इस तरह कुल मिलाकर 3 डेयरी से 143 किलोग्राम नकली मक्खन पकड़ा जा चुका है। सभी मक्खन के अलग-अलग सैंपल लिए गए और फिर म्युनिसिपैलिटी के हेल्थ और फूड डिपार्टमेंट ने सैंपल को एनालिसिस के लिए लैब भेज दिए हैं।
रिपोर्ट मिलने के बाद लिया जाएगा कड़ा एक्शन
फिलहाल सैंपल की रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों पर एक्शन लिया जाएगा। स्पेशल टीम, म्युनिसिपल हेल्थ और फूड डिपार्टमेंट इन दिनों बाजार में बेची जा रही नकली चीजों को पकड़ रही हैं। ताकि लोगों की हेल्थ से छेड़छाड़ ना हो। वहीं नकली सामान बेचने वाली दुकानों पर नजर रखी जा रही है।
सस्ते सामान से रहें सावधान
सूरत में लगातार मिलावटी दूध, पनीर, मक्खन और घी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद फूड डिपार्टमेंट ने मिलकर यह स्पेशल अभियान शुरू किया। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने भी इन डेयरियों से सस्ते दामों पर मक्खन खरीदने की बात स्वीकार की है।
लोगों से अपील की जा रही है कि, सस्ते सामान से रहें सावधान रहे। अगर किसी को मिलावट का शक हो तो तुरंत 104 हेल्पलाइन या म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के फूड डिपार्टमेंट में शिकायत दर्ज करें। यह कार्रवाई सूरत में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के लिए चलाए जा रहे स्पेशल अभियान का हिस्सा है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 3 December 2025 at 16:56 IST