BREAKING: नोएडा सेक्टर 67 की दो फैक्ट्री में आग से हड़कंप, लोगों की सांस लेने में हो रही दिक्कत
नोएडा के सेक्टर 67 में एक स्थान पर मौजूद दो कंपनियों में आग लगी। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने की मशक्कत कर रही हैं।
- भारत
- 2 min read
BREAKING: नोएडा के सेक्टर 67 में एक स्थान पर मौजूद दो कंपनियों में आग लगी। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने की मशक्कत कर रही हैं। फैक्ट्री में रखे कैमिकल के धुएं से लोगों के सांस लेने में दिक्कत हो रही है। फायर ब्रिगेड की 40 गाडियां मौके पर आग को बुझाने में जुटी हुई हैं।
आग लगने से आसमान में धुंए का गुबार और आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही हैं। 45 डिग्री से ज्यादा तापमान में आग को बुझाने में दमकल कर्मियों के दिक्कतें आ रही हैं। एक तरफ मौसम की मार तो दूसरी तरफ आग का तांडव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है।
गाजियाबाद में भी लगी भीषण आग
आग लगने की एक घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से भी सामने आई है।गाजियाबाद के टोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लग गई।पैकेजिंग फैक्ट्री में ज्वलशील पदार्थ रखे होने के कारण आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री आग के गोले में तब्दील हो गई।
आग लगने की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश लगातार जारी है।
लखनऊ में फर्नीचर शोरूम में लगी आग
लखनऊ स्थित एक फर्नीचर शोरूम में आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर से ही दिखाई दे रही हैं। आग लगने से पूरे बाजार में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 15 June 2024 at 15:22 IST