#Melodi: मेलोनी ने ली PM मोदी के साथ सेल्फी...G-7 समिट से इतर दिखा दोनों नेताओं का अंदाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान एक साथ सेल्फी ली। दोनों नेता मुस्कुराते हुए नजर आए।

pm narendra modi and italy pm giorgia meloni selfie
इटली की PM मेलोनी ने नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी ली। | Image: ANI

PM Modi and Giorgia Meloni selfie: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली से लौट आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के निमंत्रण पर इटली के अपुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने बाद में कहा कि भारत को जी7 शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करने और शानदार व्यवस्था के लिए उनका धन्यवाद। अभी जब नरेंद्र मोदी भारत लौट आए हैं तो इसी बीच इटली की जॉर्जिया मेलोनी के साथ उनकी एक तस्वीर सामने आई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान एक साथ सेल्फी ली। दोनों नेता मुस्कुराते हुए नजर आए, जो भारत और इटली के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को दर्शाता है।

COP28 समिट की सेल्फी हुई थी वायरल

दिसंबर 2023 में नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की एक सेल्फी काफी वायरल हुई थी। उस समय प्रधानमंत्री मोदी ने दुबई में COP28 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की थी। यहां मेलोनी ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ एक सेल्फी क्लिक की और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी सेल्फी के कैप्शन में लिखा, 'COP28 में अच्छे दोस्त'। मेलोनी ने इसके साथ जो हैशटैग इस्तेमाल किया था, वो भी ट्रेंडिंग हुआ था। मेलोनी ने मोदी के नाम को मिलाकर #Melodi लिखा था। जी-7 समिट के दौरान भी ये हैशटैग काफी ट्रेंड करता रहा।

इटली में G-7 से इतर मेलोनी से मिले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात यहां जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर अपनी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत-इटली के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की। रक्षा औद्योगिक सहयोग को और बढ़ाने की भी उम्मीद जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इतालवी अभियान में भारतीय सेना के योगदान को मान्यता देने के लिए इतालवी सरकार को धन्यवाद दिया।

Advertisement

नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। इस बीच, बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने ऊर्जा परिवर्तन में सहयोग के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर का स्वागत किया, जिससे स्वच्छ और हरित ऊर्जा में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: जी7 समिट में पीएम मोदी की धमक, फोटो सेशन के दौरान मिला सेंटर स्टेज

Advertisement
Published By:
 Amit Bajpayee
पब्लिश्ड