अपडेटेड 30 May 2025 at 11:02 IST
Punjab: मुक्तसर साहिब में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 4 मजदूरों की मौत; 27 घायल
पंजाब के मुक्तसर साहिब में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ है। इस धमाके में 4 मजदूरों की मौत हो गई है। धमाके के बाद पूरी इमारत ढह गई।
पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में 4 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 20 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। घटना सिंघावली-कोटली रोड पर स्थित 2 मंजिला फैक्ट्री में हुई है। धमाका इतना जोरदार था कि इमरात ढह गई।
श्री मुक्तसर साहिब में बीती देर रात पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 4 मजदूरों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पटाखा बनाने वाले यूनिट में धमाका
जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के पटाखे बनाने वाले यूनिट में रात करीब 12.50 बजे धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि काफी दूर तक आवाज सुनाई दी थी। हादसे के वक्त फैक्ट्री में बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे। हादसे के बाद पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह मलबे में तब्दील हो गईं।
घटना के बाद ठेकेदार फरार
सभी घायलों को बठिंडा एम्स में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक,फैक्ट्री में पटाखे बनाने का काम उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी ठेकेदार राज कुमार के अंदर होता था, ठेकेदार घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है। बचाव अभियान जारी है।
बिहार और यूपी के थे मजदूर
इस फैक्ट्री में पटाखा बनाने और उसको पैक करने का काम किया जाता था। यहां दो शिफ्ट में काम होता था और करीब 40 मजदूर काम करते थे। ज्यादातर मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार के बताए जा रहे हैं, जिनमें से कई अपने परिवार के साथ यहां ही रहते थे। घटना के समय कई मजदूर इमारत के बाहर खुले आसमान के नीचे सो रहे थे, धमाके के बाद इमारत ढह गई जिससे मजदूर घायल हो गए।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 30 May 2025 at 10:43 IST