'जब BJP अध्यक्ष ने कहा, अंदर की बात बताते हैं- कपिल सिब्बल भी परेशान हैं...', नितिन नवीन ने ऐसा क्यों कहा
राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026 में बोलते हुए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, “भारत अपनी संस्कृति और संस्कारों के लिए जाना जाता है। हम अपने विरोधियों का भी सम्मान करते हैं।
- भारत
- 3 min read
रिपब्लिक भारत की ओर से आयोजित 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026' में राजनीति जगत के जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन 28 अक्टूबर को नई दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में किया गया है। कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हुए। रिपब्लिक के मंच से BJP अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर कुछ ऐसी बात बताई जो शायद आज से पहले किसी को पता हो।
राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026 में बोलते हुए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, “भारत अपनी संस्कृति और संस्कारों के लिए जाना जाता है। हम अपने विरोधियों का भी सम्मान करते हैं। लेकिन राहुल गांधी जैसे नेता देश की संस्कृति और सभ्यता पर भरोसा नहीं करते। यही वजह है कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के प्रधानमंत्री को अपमानित करने की कोशिश करते हैं, जिसकी सजा उन्हें देश की जनता देती है।”
पेपर की बात करने वाले लोग कौन है-नितिन नवीन
नितिन नवीन ने आगे कहा, ‘आज देश में फिर से बैलट पेपर की बात हो रही है। ये बैलेट पेपर की बात करने वाले लोग कौन है? ये वही लोग है, जब एक समय में बिहार-यूपी में चुनाव होता था तो बैलेट लूटने का काम करते थे। ये आज फिर से देश को लालटेन के दौर में ले जाना चाहते हैं। पर देश अब LED और AI के युग में है, तो उनका समय समाप्त होने वाला है।’
नितिन नवीन ने क्यों कहा कपिल सिब्बल भी राहुल से परेशान है
Republic TV के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी ने नितिन नवीन से सवाल किया कि कपिल सिब्बल जो चुनाव और केस दोनों हारते हैं, आरोप लगाया कि बीजेपी बहुत बदमाश पार्टी है। वो कभी-कभी इधर-उधर जीता देती ताकि कि किसी को शक नहीं है। तमिलनाडु में BJP जीत नहीं सकती थी तो विजय को जीता दिया है। इसके जवाब में नितिन नवीन ने कहा, मैं आपको एक बात बताता हूं। कपिल सिब्बल भी राहुल गांधी से परेशान हैं। उनकी चिंता हैं कि राहुल जो बातें कहते है,वो संविधान और कानून के किसी धारा में नहीं आता।
कांग्रेस में परिवार का कानून चलता है- नितिन नवीन
बीजेपी अध्यक्ष ने आगे बताया कि सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट देने की बात थी, खुद कब्बिल सिब्बल और उनके साथ के वरिष्ठ वकीस परेशान थे कि राहुल गांधी जो बातें लिखने को कह रहे हैं वो किस धारा में लिखें। फिर राहुल ने कहा कि ये कांग्रेस और नेहरू परिवार का निर्णय है, लिख दिजीए। कपिल सिब्बल भी राहुल से परेशान है। कांग्रेस में परिवार का कानून चलता है। वहां ‘खाता न बही, जो परिवार के बड़े नेता कह दें, वही सही’ वाली स्थिति है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 28 October 2026 at 22:04 IST