EPF interest rate: आपके खाते में 8.25% ब्याज आया या नहीं? जानिए चेक करने का आसान स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

देश के करोड़ों कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के लोगों के लिए राहत की खबर है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF जमा राशि पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को वित्त मंत्रालय की तरफ से मंजूरी दे दी गई है।

 
Follow :
EPF जमा राशि पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर | Image: Representative

देश के करोड़ों कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों के लिए राहत की खबर है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF जमा राशि पर 8.25% ब्याज दर को वित्त मंत्रालय की तरफ से मंजूरी दे दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि लगभग 34 करोड़ लोगों के अकाउंट में पैसा जमा कर दिया गया है। 

हालांकि, कई लोगों को उम्मीद थी कि 15 जुलाई 2026 तक सभी मेंबर्स के खाते में ब्याज दिखाई देने लगेगा, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि अगर PF खाते में ब्याज नहीं दिखाई दे रहा है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी होती है।

EPFO खाते में कब दिखाई देगा ब्याज?

बताया जा रहा है कि EPFO सभी अकाउंट में एक साथ ब्याज नहीं जोड़ता है। यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी होती है। यहीं, वजह है कि अभी कुछ लोगों के खाते पहले अपडेट हो गए हैं, तो कुछ लोगों के अकाउंट में ब्याज कुछ समय बाद दिखाई देगा। जब ब्याज क्रेडिट हो जाएगा और आपके कुल PF अकाउंट में पैसे जुड़ जाएंगे।

कैसे PF बैलेंस चेक करें?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके PF अकाउंट में ब्याज आया है या नहीं, तो आप घर बैठे-बैठे आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। जी हां, आप PF बैलेंस को तीन माध्यम से चेक कर सकते हैं।

EPFO मेंबर ई-सेवा पोर्टल: सबसे पहले आप EPFO मेंबर ई-सेवा पोर्टल से अपने UAN, पासवर्ड और कैप्चा की मदद से लॉग इन कर लीजिए। इसके बाद आपके पास OTP आएगा, जिसे डालकर वेरीफाई कर लीजिए। अब पासबुक लाइट में जाकर अपना PF पैसे चेक कर सकते हैं।

UMANG ऐप से PF बैलेंस चेक करें: सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप को Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड कर लीजिए। अब EPFO सेक्शन को ओपन करके UAN नंबर डालकर लॉग इन कर लीजिए। इसके बाद आप PF बैलेंस, क्लेम स्टेटस और पासबुक देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

SMS के माध्यम से मालूम करें: अगर आपका  UAN नंबर एक्टिवेट हैं, तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN लिखकर 7738299899 पर SMS भेजें। इसके बाद आपके मोबाइल पर PF बैलेंस की जानकारी आसानी से मिल जाएगी।

अगर ब्याज क्रेडिट देरी से हुआ तो क्या होगा?

अगर आप सोच रहे हैं कि क्या क्रेडिट में देरी होने पर EPF का ब्याज नहीं मिलेगा?। तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। EPF स्कीम, 1952 के पैरा 60 के अनुसार, ब्याज हर महीने के रनिंग बैलेंस पर की जाती है। PF खाते में ब्याज भले ही बाद में दिखे, लेकिन उसकी गणना पहले ही हो जाती है। इसलिए ब्याज नहीं कटता है।

ये भी पढ़ें: जिस ODI में संन्यास की अटकलें लगीं, उसी में रोहित शर्मा ने बल्ले से दिया मुंहतोड़ जवाब, अब बोले- बिना अटकलें मजा नहीं आता, लेकिन मैं मैदान पर...

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 20 July 2026 at 17:44 IST