अपडेटेड 9 March 2026 at 19:52 IST

Sarkari Naukri 2026: SSC ने जारी किया वैकेंसी चार्ट, 15 हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे होगी भर्ती

Sarkari Naukri 2026: SSC ने CGL 2025 परीक्षा के माध्यम से भरे जाने वाले 15,130 पदों का आधिकारिक ब्यौरा साझा कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों के लिए 'ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस' विंडो 9 मार्च से खोलने की घोषणा की है।

Follow :  
×

Share


SSC CGL 2025 Vacancy Chart | Image: ANI

Sarkari Naukri 2026: केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने बड़ी खुशखबरी दी है। आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 के लिए रिक्तियों का अंतिम चार्ट जारी कर दिया है। 

इस बार कुल 15,130 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जो पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले एक बड़ी संख्या है। यह भर्ती प्रक्रिया उन ग्रेजुएट युवाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो इनकम टैक्स, एक्साइज, सीबीआई और मंत्रालयों में सहायक अनुभाग अधिकारी जैसे प्रतिष्ठित पदों पर अपनी सेवाएं देना चाहते हैं।

जानें कहां कितनी सीटें?

आयोग ने कैटेगरी-वाइज (Category-wise) पदों की सूची भी सार्वजनिक की है। जारी आंकड़ों के अनुसार, जनरल कैटेगरी के लिए 6,464 पद रखे गए हैं। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए 3,834 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 2,223 पद, और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 1,134 पद निर्धारित किए गए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए भी 1,475 सीटें आरक्षित की गई हैं।

9 मार्च से खुलेगी प्रेफरेंस विंड

भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण में SSC ने एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया है। उम्मीदवारों को अपनी पसंद का पद और विभाग चुनने के लिए 'ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस' विंडो 9 मार्च से उपलब्ध करा दी जाएगी। अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा और अपनी प्रेफरेंस भरनी होगी।

आयोग ने उम्मीदवारों की मदद के लिए एक सैंपल फॉर्म भी जारी किया है, ताकि फॉर्म भरते समय कोई गलती न हो। ध्यान रहे कि इसी प्रेफरेंस के आधार पर आपकी रैंक और मेरिट के मुताबिक आपको विभाग का आवंटन किया जाएगा।

विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में काम करने का मौका

SSC CGL की इस परीक्षा के माध्यम से चयनित होने वाले उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के सबसे महत्वपूर्ण कार्यालयों में तैनात किया जाएगा। इसमें भारत सरकार के सचिवालय, प्रवर्तन निदेशालय (ED), रेलवे मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और सीएजी (CAG) जैसे विभाग शामिल हैं। बता दें, CGL के जरिए मिलने वाली नौकरियों में बेहतर वेतन और सुविधाएं मिलती हैं। मार्च के महीने में शुरू हो रही इस प्रेफरेंस प्रक्रिया के बाद, आयोग जल्द ही अंतिम परिणाम की घोषणा कर सकता है।

pdf
SSC CGL 2025 Vacancy ChartPreview

ये भी पढ़ें: BREAKING: रैंक 301 पर दो उम्मीदवारों के दावों पर UPSC ने साफ कर दी तस्वीर, इस आकांक्षा सिंह ने पास की सिविल सेवा परीक्षा

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 9 March 2026 at 19:52 IST