Advertisement

अपडेटेड 20 March 2026 at 18:16 IST

Sarkari Naukri 2026: रेलवे में 11,127 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Sarkari Naukri 2026: RRB ने असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं और ITI पास उम्मीदवार 15 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Follow :  
×

Share


Sarkari Naukri RRB Recruitment 2026 | Image: Republic

Sarkari Naukri RRB Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) और तकनीकी पदों के लिए बंपर वैकेंसी का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 11,127 पदों को भरा जाना है। रेलवे ने इसके लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी गई है।

कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया?

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के मुताबिक, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून 2026 निर्धारित की गई है। 

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास खास शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता होना अनिवार्य है। केवल 10वीं पास होना काफी नहीं है, बल्कि उसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI डिप्लोमा होना भी जरूरी है। उम्मीदवार को फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक (मोटर वाहन/डीजल), टर्नर, मशीनिस्ट, या रेफ्रिजरेशन जैसे ट्रेड्स में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।

साथ ही यदि किसी उम्मीदवार ने मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा किया है, तो वे भी आवेदन के पात्र होंगे। 

वहीं, इसके चयन प्रक्रिया की बात करें तो असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए लिखित परीक्षा (CBT), तकनीकी परीक्षण और मेडिकल टेस्ट शामिल होते हैं।

आयु सीमा 

रेलवे ने इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों (जैसे OBC, SC/ST) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु सीमा का निर्धारण 1 अप्रैल 2026 के आधार पर किया है। 

आवेदन करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

रेलवे भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Recruitment' सेक्शन में जाकर 'Apply Online' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी बुनियादी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक जानकारी और अनुभव का विवरण भरें।
  • जरूरी दस्तावेज जैसे 10वीं की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, अपनी फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर दें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना न भूलें।

ये भी पढ़ें:  BREAKING: मिडिल ईस्ट संकट का भारत पर असर शुरू, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, प्रति लीटर इतने रुपये का हुआ इजाफा
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 20 March 2026 at 18:16 IST