अपडेटेड 22 March 2026 at 18:44 IST
Sarkari Naukri 2026: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, सशस्त्र सीमा बल में 827 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
Sarkari Naukri 2026: SSB ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर के 827 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 10वीं पास उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2026: वर्दी पहनने और देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) और ड्राइवर के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत पूरे भारत में कुल 827 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से ही शुरू हो गई है।
भर्ती को लेकर जरूरी तारीखें
SSB द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवार 21 मार्च से लेकर 20 अप्रैल 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदक SSB की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in से फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।
किस पद पर कितनी भर्ती?
इस भर्ती में सबसे अधिक पद कांस्टेबल (ड्राइवर) के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा विभिन्न ट्रेड्स के लिए भी रिक्तियां निकाली गई हैं, जिसमें कांस्टेबल (ड्राइवर) के लिए 553 पद, कांस्टेबल (धोबी/नाई/टेलर) के लिए क्रमशः 74, 43 और 41 पद और कांस्टेबल (गार्डनर/वेटरनरी) के लिए क्रमशः 41 और 34 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके अलावा मोची, कारपेंटर, वॉटर कैरियर और वेटर जैसे पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। ड्राइवर पद के लिए वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस (HMV) होना आवश्यक है, जबकि ट्रेड्समैन पदों के लिए संबंधित ट्रेड में अनुभव या आईटीआई सर्टिफिकेट की मांग की जा सकती है। वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य (General), EWS और OBC वर्ग के पुरुषों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। वहीं SC, ST, भूतपूर्व सैनिक और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को चयन के लिए पांच कड़े चरणों से गुजरना होगा:
- शारीरिक परीक्षण (PET/PST): इसमें दौड़, लंबाई और सीने की माप की जाएगी।
- लिखित परीक्षा: 100 अंकों की परीक्षा होगी जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित और रीजनिंग के प्रश्न पूछे जाएंगे। ध्यान रहे कि इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी।
- स्किल टेस्ट: ड्राइवर और ट्रेड्समैन के लिए उनके काम से संबंधित प्रैक्टिकल टेस्ट लिया जाएगा।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: सभी प्रमाण पत्रों की जांच होगी।
- मेडिकल टेस्ट: अंतिम चयन से पहले स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
कितनी होगी सैलरी?
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत वेतन दिया जाएगा। शुरुआती मूल वेतन 21,700 रुपये से शुरू होकर 69,100 रुपये तक जाएगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता, राशन मनी और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद 'Apply' लिंक पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- फिर प्राप्त आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें और फॉर्म भरें।
- अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का जमा करें और अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 22 March 2026 at 18:44 IST