अपडेटेड 1 February 2026 at 23:35 IST
Sarkari Naukri 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए RBI में काम करने का सुनहरा मौका, 572 पदों पर भर्ती के लिए लास्ट डेट नजदीक
Sarkari Naukri 2026: RBI Office Attendant Recruitment 2026 के तहत 10वीं पास युवाओं के लिए 572 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक चलेगी। जानें योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और अन्य जानकारी।
Sarkari Naukri 2026: अगर आप 10वीं पास हैं और किसी प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में स्थायी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऑफिस अटेंडेंट के 572 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो कम शैक्षणिक योग्यता के साथ भी देश के सबसे बड़े बैंकिंग संस्थान का हिस्सा बनना चाहते हैं।
क्या है आवेदन की लास्ट डेट?
RBI की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी, 2026 से शुरू हो गई है और इसकी अंतिम तारीख 4 फरवरी 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात यह है कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे, किसी भी तरह का ऑफलाइन फॉर्म मान्य नहीं होगा।
भरे जाएंगे 572 पद
इस भर्ती अभियान के तहत ऑफिस अटेंडेंट के कुल 572 पद भरे जाएंगे। ये पद आरबीआई के अलग-अलग रीजनल ऑफिस में हैं, जिनमें कानपुर-लखनऊ रीजन, कोलकाता, नई दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, गुवाहाटी और हैदराबाद जैसे बड़े शहर शामिल हैं। इसका मतलब यह है कि उम्मीदवारों को अपने ही राज्य या नजदीकी शहर में काम करने का मौका मिल सकता है।
आवेदन के लिए एलिजिबिलिटी
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। एक खास शर्त यह भी रखी गई है कि 1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार ग्रेजुएट नहीं होना चाहिए। यानी जिन्होंने ग्रेजुएशन या उससे ऊपर की पढ़ाई पूरी कर ली है, वे इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
ऑफिस अटेंडेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती बेसिक सैलरी लगभग 24,250 रुपये मिलेगी। इसके साथ महंगाई भत्ता और अन्य अलाउंस जुड़ने पर कुल मासिक सैलरी करीब 46,000 रुपये तक पहुंच सकती है। अगर किसी शहर में बैंक की ओर से रहने की सुविधा नहीं मिलती, तो हाउस रेंट अलाउंस भी अलग से दिया जाएगा।
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसमें रीजनिंग, जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस और न्यूमेरिकल एबिलिटी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी। इसके बाद लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट होगा, जिसमें संबंधित राज्य की भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने की क्षमता जांची जाएगी।
RBI Office Attendant Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो कम योग्यता के बावजूद एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी चाहते हैं। भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक है, इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को बिना देरी किए फॉर्म भर देना चाहिए, वरना यह सुनहरा अवसर हाथ से निकल सकता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 1 February 2026 at 23:35 IST