CBSE NEW Chairman: राहुल सिंह की विदाई के बाद नए CBSE Chairman का ऐलान, लोखंडे प्रशांत सीताराम को मिली जिम्मेदारी
केंद्र सरकार ने सीनियर आईएएस ऑफिसर लोखंडे प्रशांत सीताराम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया चेयरमैन बनाया है।
- भारत
- 2 min read
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में इस वक्त भारी उथल-पुथल मची हुई है। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के डिजिटल मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार ने मंगलवार (2 जून 2026) को एक बड़ा कदम उठाया। सरकार ने CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तत्काल प्रभाव से बोर्ड से तबादला कर दिया है। अब राहुल सिंह की जगह लोखंडे प्रशांत सीताराम को सीबीएसई का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
जानें क्या है पूरा मामला?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब 12वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि बोर्ड द्वारा अपलोड की गई उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपियां उनकी खुद की लिखावट से मेल नहीं खा रही हैं। इस खुलासे के बाद ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में उत्तर पुस्तिकाओं के मिलान को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
इसके अलावा, छात्रों और अभिभावकों ने बोर्ड परीक्षा प्रक्रिया में ओएसएम (OSM) सिस्टम के लागू होने के तरीके पर कड़ी आपत्ति जताई थी। तकनीकी खामियां, भुगतान में विफलता और वेरिफिकेशन के साथ-साथ revaluation process में हो रही देरी के कारण बोर्ड लगातार आलोचनाओं के घेरे में था।
री-इवैल्युएशन पोर्टल पर बड़ा साइबर हमला
इस प्रशासनिक फेरबदल के बीच, CBSE ने मंगलवार को एक और चौंकाने वाला दावा किया। बोर्ड के मुताबिक, जैसे ही उनका री-इवैल्युएशन पोर्टल लाइव हुआ, उस पर एक बड़ा साइबर हमला बोल दिया गया। आपको बता दें, 'डिनायल ऑफ सर्विस' (DoS) अटैक के जरिए वेबसाइट को क्रैश करने की कोशिश की। इस दौरान महज 2 मिनट के भीतर पोर्टल पर 15 लाख हिट्स दर्ज किए गए और फाइलों को अवैध तरीके से निकालने के 1 लाख से ज्यादा प्रयास हुए।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 2 June 2026 at 20:52 IST