Ram Charan Viral Video: Janhvi Kapoor की तरफ दौड़ा रामचरण का हमशक्ल तो मचा हड़कंप... बॉडीगाड ने किया जो हाल; वो हो गया VIRAL
राम चरण और जाह्नवी कपूर की आगामी फिल्म 'पेड्डी' इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है और टीम जोर-शोर से इसके प्रमोशन में जुटी है। लेकिन हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक ऐसी हैरान कर देने वाली घटना घटी, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Ram Charan Viral Video: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'पेड्डी' 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के उत्साह को दोगुना कर दिया है, और अब रिलीज में महज दो दिन बाकी हैं। इसी बीच, फिल्म के एक प्री-रिलीज इवेंट से एक बेहद चौंकाने वाला और डरावना वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस घटना के बाद से जाह्नवी कपूर के फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर काफी फिक्रमंद नजर आ रहे हैं।
इवेंट में क्या हुआ?
फिल्म के प्रमोशन के लिए आयोजित इस ग्रैंड इवेंट में जाह्नवी कपूर हमेशा की तरह अपने ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ब्राउन शिमरी साड़ी पहनी हुई थी और वह स्टेज के पास एक सोफे पर बैठी थीं। तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसने वहां मौजूद हर शख्स के होश उड़ा दिए।
सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए एक शख्स अचानक जाह्नवी की तरफ तेजी से दौड़ता हुआ आया। दिखने में वह शख्स हूबहू सुपरस्टार राम चरण का हमशक्ल लग रहा था। वह राम चरण से मिलने की बेताबी में इस कदर अंधा हो चुका था कि उसे सामने बैठी जाह्नवी कपूर नजर नहीं आईं।
क्या थी घटना?
वह शख्स इतनी तेजी और जोर से जाह्नवी के सोफे से टकराया कि धक्का लगते ही एक्ट्रेस का सोफा पीछे की तरफ पलटने लगा। अचानक हुए इस अप्रत्याशित हमले से जाह्नवी बुरी तरह घबरा गईं और उनके चेहरे पर खौफ साफ देखा जा सकता था।गनीमत यह रही कि पास खड़े क्रू मेंबर्स और राम चरण के बॉडीगार्ड्स ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत एक्ट्रेस को संभाला और सोफे को पलटने से बचा लिया। बॉडीगार्ड्स ने तुरंत उस शख्स को दबोचा और इवेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।
Advertisement
फैंस का आया रिएक्शन
वीडियो में जाह्नवी के चेहरे पर साफ दिख रही घबराहट को देखकर फैंस काफी परेशान हैं और वे एक्ट्रेस की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।इंटरनेट पर लोग इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'जाह्नवी कपूर बेचारी कितना डर गईं, किसी के साथ भी ऐसा होना अंदर तक हिला देने वाला है।'
कब रिलीज होगी फिल्म पेड्डी?
फिल्म 'पेड्डी' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। फिल्म में जाह्नवी कपूर एक टिपिकल तेलुगु लड़की के किरदार में नजर आने वाली हैं, जिसके लिए उनका लहंगा-चोली वाला लुक पहले ही काफी तारीफें बटोर चुका है। राम चरण और जाह्नवी की फ्रेश जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प होने वाला है। फिल्म 4 जून को रिलीज हो रही है, और देखना होगा कि यह बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।