Himachal Board 12th Result 2024 OUT: 12वीं का रिजल्ट जारी, 73.76 फीसदी स्टूडेंट पास, यहां करें चेक

देशभर के अलग-अलग राज्यों से एक के बाद एक बोर्ड छात्रों के रिजल्ट जारी कर रहा है। अब इसमें हिमाचल बोर्ड (HP Board) का नाम भी शामिल हो गया है।

 
Follow :
HP Board Results 2024 | Image: iStock

HP Board 12th Result 2024 Out: बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाद अब हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं के छात्रों के रिजल्ट 29 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। साथ ही टॉपर्स के नाम की भी घोषणा की गई है। DC कांगड़ा और स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा के साथ बोर्ड सचिव के साथ डॉ विशाल शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए हिमाचल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा की।

जानकारी के मुताबिक इस साल करीब 85 हजार छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। जिसमें से इस साल 73.76 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने हिमाचल बोर्ड के 12वीं परीक्षा पास की है, जो पिछले साल के मुकाबले कम है। बता दें कि पिछले साल यह आंकड़ा 79.74 प्रतिशत था।

टॉप टेन की लिस्ट में 41 छात्रों में से 30 लड़कियां

परीक्षा से पहले कुल 85,777 छात्रों ने एग्जाम दिए, जिसमें से 6,3092 पास हुए। कुल 73.76% छात्र पास हुए हैं। टॉप 10 के 41 छात्रों में से 30 लड़कियां हैं। जिन छात्रों ने 10th और 12th के एग्जाम्स दिए थे वह हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर रोल नंबर दर्ज करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैसे देखें रिजल्ट ये है लिंक

  • सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • यहां हिमाचल बोर्ड वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नं और मांगी गई बाकी की डिटेल्स फिल करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • रिजल्ट जांचे और इसकी कॉपी डाउनलोड करें।

MP Board 2024 का रिजल्ट रहा बेहद खराब

आपको बता दें कि इसके पहले 24 अप्रैल की शाम 4 बजे मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंजल की तरफ से भी 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई थी। हालांकि MP Board 2024 का रिजल्ट साल 2023 के मुकाबले काफी खराब रहा। इस साल सिर्फ 58.10 फीसदी बच्चे ही बोर्ड की परीक्षा पास कर पाए। वहीं पिछले साल का रिजल्ट इससे बेहतर रहा था। साल 2023 में 64.49% बच्चे पास हुए थे।

यह भी पढ़ें… Delhi: रात में बेहद खूबसूरत होता है दिल्ली के इन जगहों का नजारा, नाइट आउट के लिए बेस्ट हैं ये प्लेस

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 29 April 2024 at 16:11 IST