CBSE 10th Result 2026: छात्रों का इंतजार खत्म, सीबीएसई ने जारी किए 10वीं के परिणाम; ऐसे करें चेक
CBSE Class 10th Result 2026: सीबीएसई की 10वीं कक्षा का परिणाम जारी हो गया है। बोर्ड ने थोड़ी देर पहले ही परिणाम जारी किए। छात्र आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
CBSE Class 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने लाखों छात्र का इंतजार खत्म हुआ। CBSE के 10वीं के परिणाम जारी हो गए हैं। बोर्ड ने थोड़ी देर पहले ही 10वीं के रिजल्ट घोषित किए। परीक्षा देने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट और अन्य माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
इस साल CBSE बोर्ड की 10वीं कक्षा की सेशन-1 परीक्षा में लगभग 25 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। सीबीएसई के नियमों के अनुसार, 10वीं सेशन-1 परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में अलग-अलग न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इस वर्ष ये परीक्षाएं देशभर के 8,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।
छात्र विभिन्न वेबसाइट्स और ऐप्स के माध्यम से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, results.digilocker.gov.in, umang.gov.in इन वेबसाइट्स पर जाकर रिजल्ट चेक किया जा सकता है। इसके अलावा डिजिलॉकर (Digilocker) और उमंग (UMANG) ऐप के जरिए भी नतीजे देखे जा सकते हैं।
इन स्टेप्स को फॉलो कर चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर आपको 'Secondary School Examination (Class X) 2026' का लिंक मिल जाएगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहां आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करनी है।
- सिक्योरिटी पिन डालें 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- बस इतना करेन पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
बिना इंटरनेट के ऐसे चेक करें रिजल्ट
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि रिजल्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप या तो क्रैश हो जाती हैं या फिर धीरे चलने लगती हैं। ऐसे में आपके पास बिना इंटरनेट भी आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आप SMS के जरिए अपना स्कोर जान सकते हैं।
अपने फोन के मैसेज बॉक्स में टाइप करें- cbse10 <रोल नंबर> <जन्म तिथि> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर> 7738299899 पर भेज दें। बस इतना करने पर आपके फोन पर रिजल्ट आ जाएगा।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 15 April 2026 at 16:18 IST