Ashok Mittal: राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनने वाले अशोक मित्तल की बढ़ी मुश्किलें, ठिकानों पर पड़ी ED की रेड; भड़के केजरीवाल

ED raids AAP MP Ashok Mittal premises: राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के डिप्टी लीडर अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ी है। टीम ने 8 से 9 ठिकानोंम पर छापेमारी की। अशोक को राघव चड्ढा की जगह AAP ने राज्यसभा में उपनेता बनाया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
ED Raids at AAP MP Ashok Mittal Residence
अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की रेड | Image: X

ED Raid: राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल के गुरुग्राम, जालंधर और पंजाब स्थित 8 से 9 ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया गया है कि ये एक्शन यूनिवर्सिटी के फंड से जुड़े संदिग्ध वित्तीय गड़बड़ियों और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में लिया गया है।

अशोक मित्तल को हाल ही में AAP ने राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया था। पार्टी ने राघव चड्ढा की छुट्टी कर दी और उनकी जगह मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी थी।

अशोक मित्तल और उनके बेटे के ठिकानों पर रेड

अब अशोक मित्तल से जुड़े कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार बुधवार (15 अप्रैल) सुबह सांसद के बेटे के भी कई ठिकानों पर रेड मारी, क्योंकि वो भी कई व्यावसायिक गतिविधियों में शामिल हैं।

ईडी की टीम सुबह करीब 9 बजे जालंधर स्थित अशोक मित्तल के आवास पर पहुंची और छानबीन शुरू की। इस दौरान घर के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। टीम ने दस्तावेजों के साथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी खंगाले। बताया जा रहा है कि अशोक मित्तल जो यूनिवर्सिटी चलाते हैं, उसमें फंड से जुड़ी कुछ गड़बड़ी पाई गई हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

Advertisement

मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी की शुरू- केजरीवाल 

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी पर आम आदमी पार्टी (AAP) बिफर गई है। दिल्ली के पूर्व CM और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने X पर लिखा, "मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे।"

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कहा कि चुनाव को देखते हुए ये कार्रवाई की गई है। उन्होंने लिखा, "भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड। टिपिकल मोदी स्टाइल।"

Advertisement

कौन हैं डॉ. अशोक कुमार मित्तल?

डॉ. अशोक कुमार मित्तल का जन्म 10 सितंबर 1964 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। वे लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के फाउंडर और चांसलर हैं। 2001 में उन्होंने लवली कॉलेज की शुरुआत की थी। पंजाब के फगवाड़ा में स्थित यह यूनिवर्सिटी आज भारत की सबसे बड़ी सिंगल-कैंपस यूनिवर्सिटीज में से एक है। डॉ. अशोक मित्तल की पत्नी रश्मि मित्तल LPU की को-चांसलर हैं।

2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों के बाद AAP ने अशोक मित्तल को राज्यसभा के लिए नामांकित किया। मार्च 2022 में वे बिना विरोध चुने गए और अप्रैल 2022 से पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा सांसद हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने राघव चड्ढा की Z+ सिक्योरिटी हटाई, क्या होगा MP का अगला कदम?

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड