10वीं के बाद साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स में से कौन-सी स्ट्रीम ज्यादा सही? यहां दूर करें अपना हर कन्फ्यूजन, 90% छात्र करते हैं ये गलती

Best Stream After 10th for Govt Jobs: 10वीं पास करने के बाद छात्रों के लिए सबसे बड़ी चुनौती सही स्ट्रीम चुनना है। जहां साइंस टेक्निकल और डिफेंस जॉब्स के लिए बेहतर है, वहीं आर्ट्स UPSC और राज्य PCS जैसी परीक्षाओं के लिए बेस्ट है।

Follow :  
×

Share


Best Stream After 10th for Govt Jobs | Image: AI

Best Stream After 10th for Govt Jobs: 10वीं की परीक्षा खत्म होते ही छात्रों और अभिभावकों के बीच एक ही चर्चा होती है, ‘आगे क्या लेना है?’ अक्सर छात्र अपने दोस्तों की देखा-देखी या माता-पिता के दबाव में स्ट्रीम चुन लेते हैं, लेकिन जब लक्ष्य सरकारी नौकरी (Govt Job) हो, तो यह फैसला बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए। एक गलत चुनाव आपके कीमती साल बर्बाद कर सकता है। आइए समझते हैं कि सरकारी नौकरी के लिहाज से कौन-सी स्ट्रीम आपके लिए 'गेम चेंजर' साबित हो सकती है।

साइंस स्ट्रीम 

अगर आपका सपना इंजीनियर, डॉक्टर या वैज्ञानिक बनने का है, तो साइंस ही एकमात्र विकल्प है। लेकिन सरकारी नौकरी के नजरिए से इसके अन्य फायदे भी हैं। जैसे- डिफेंस (NDA/Technical Entry) के लिए थल सेना, नौसेना और वायुसेना में ऑफिसर बनने के लिए फिजिक्स और मैथ अनिवार्य है। वहीं, जूनियर इंजीनियर (JE) या तकनीकी पद और वन विभाग (Forest Services) जैसे पदों के लिए के लिए साइंस बैकग्राउंड जरूरी होता है। ऐसे में आप साइंस लेकर अपना सपना पूरा कर सकते हैं। 

आर्ट्स स्ट्रीम

अक्सर लोग आर्ट्स को 'कमजोर' छात्रों का विषय मानते हैं, जो एक बड़ी गलतफहमी है। लेकिन, भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं (UPSC, State PCS) के टॉपर्स में सबसे बड़ी संख्या आर्ट्स बैकग्राउंड वालों की होती है। हालांकि इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र जैसे विषय ही प्रतियोगी परीक्षाओं के 'सामान्य अध्ययन' (General Studies) का 70-80% हिस्सा होते हैं। 

इसके अलावा आर्ट्स की पढ़ाई के साथ-साथ छात्र कोचिंग या सेल्फ स्टडी के लिए ज्यादा समय निकाल पाते हैं। इसके छात्र अपनी जनरल नॉलेज के दम पर अच्छी पकड़ बना लेते हैं। यह उन विद्यार्थियों के लिए बेस्ट है, जो IAS, IPS, या राज्य प्रशासनिक अधिकारी बनने का लक्ष्य रखते हैं।

कॉमर्स स्ट्रीम 

यदि आपको आंकड़ों और पैसों के प्रबंधन में रुचि है, तो कॉमर्स आपके लिए बेहतरीन सरकारी अवसर खोलता है। IBPS PO, Clerk और RBI ग्रेड-B जैसी नौकरियों में कॉमर्स के छात्रों को 'अकाउंटेंसी' और 'इकोनॉमिक्स' का अतिरिक्त लाभ मिलता है।

इसके अलावा कैग (CAG) में ऑडिटर या इनकम टैक्स विभाग में सांख्यिकीय पदों के लिए कॉमर्स बैकग्राउंड जरूरी है। कई सरकारी कंपनियां (जैसे ONGC, गेल) अकाउंट्स ऑफिसर के पदों पर केवल कॉमर्स प्रोफेशनल्स को ही लेती हैं। ऐसे में जो छात्र बैंकिंग या वित्त मंत्रालय जैसे विभागों में विशेषज्ञ के तौर पर काम करना चाहते हैं, उन्हें कॉमर्स स्ट्रीम ही लेना चाहिए।

खास है कि सरकारी नौकरी पाने के लिए स्ट्रीम से ज्यादा आपकी निरंतरता (Consistency) और रणनीति मायने रखती है। अगर आप 10वीं के बाद ही अपना लक्ष्य तय कर लेते हैं, तो आप उन 90% छात्रों से आगे निकल जाते हैं जो बिना सोचे-समझे भीड़ का हिस्सा बनते हैं, और बाद में पछताते रहते हैं। 

ये भी पढ़ें:  Tamil Nadu Election: अपने हाथों से उसके आंसू पोंछे... थलापति विजय ने दिया 30 सालों की वफादारी का इनाम, ड्राइवर के बेटे को बनाया उम्मीदवार

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 29 March 2026 at 22:43 IST