BREAKING: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर पड़ी ED की रेड, बेटी की कंपनी से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई
केरल के पूर्व CM पिनाराई विजयन के घर ED की रेड, विजयन की बेटी की कंपनी मामले में ED की छापेमारी
Kerala News: केरल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड पड़ी है। अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले में केरल के 10 ठिकानों पर तलाशी ले रहा है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन का आवास भी शामिल है।
छापेमारी उनकी बेटी वीणा विजयन की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में की गई। जांच के तहत, ईडी की 12 सदस्यीय टीम तड़के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर पहुंची और तलाशी शुरू की।
केरल हाई कोर्ट ने खारिज की थी याचिका
इससे पहले केरल हाई कोर्ट ने मंगलवार (26 मई) को कंपनी और उसके शीर्ष अधिकारियों द्वारा दायर उस रिट याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मनी लॉन्ड्रिंग जांच को रद्द करने की मांग की गई थी।
क्या है मामला?
2024 में ईडी ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन और उनकी आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) का केस दर्ज किया था।
यह मामला केरल सरकार की खनिज कंपनी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) से जुड़ा है। कंपनी ने 2017 से 2020 के बीच वीणा की फर्म को बिना कोई सेवा या काम लिए 1.72 करोड़ रुपये दिए थे। आयकर विभाग की जांच में पता चला कि ये पैसे हर महीने दिए जा रहे थे, लेकिन कोई काम नहीं लिया गया था। जब एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस से पूछा गया तो कंपनी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
ईडी ने यह केस गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) की शिकायत पर दर्ज किया था। जांच अभी भी चल रही है।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 27 May 2026 at 08:05 IST