अपडेटेड 28 February 2025 at 23:02 IST
ईडी ने ओडिशा वन विभाग के 2.5 करोड़ रुपये के कोष के दुरुपयोग का पता लगाया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को कालाहांडी जिले में वन कार्यालयों पर छापेमारी के दौरान ओडिशा वन विभाग के 2.5 करोड़ रुपये के हेर-फेर का पता लगाया।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को कालाहांडी जिले में वन कार्यालयों पर छापेमारी के दौरान ओडिशा वन विभाग के 2.5 करोड़ रुपये के हेर-फेर का पता लगाया। ईडी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, निदेशालय के भुवनेश्वर क्षेत्रीय कार्यालय ने कालाहांडी दक्षिण डिवीजन के जयपटना रेंज के वन रेंज अधिकारियों के कार्यालय और आवासों पर तलाशी अभियान संचालित किया।
ईडी ने कहा, ‘‘ईडी को विशेष जानकारी मिली और प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वन विभाग के कुछ अधिकारी भारी मात्रा में धन की हेराफेरी करने और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए निर्धारित धन का दुरुपयोग करने के लिए कई फर्जी खातों का उपयोग करने में शामिल थे।’’
ED ने 121 फर्जी खाते का पता लगाया
जांच के दौरान, ईडी ने यह भी पाया कि वन रक्षक और रेंजर रैंक के अधिकारी विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर 121 फर्जी खाते खोलने में शामिल थे, जिनमें रेंज कार्यालय से ‘एनईएफटी’ के माध्यम से धनराशि प्राप्त की गई और उसके बाद एटीएम के माध्यम से तत्काल निकासी कर ली गई।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 28 February 2025 at 23:02 IST