अपडेटेड 7 November 2025 at 22:03 IST

Dry Fruits: सर्दी में ये ड्राई फ्रूट्स बेस्ट, जुकाम भगाएंगे दूर, वजन भी रहेगा कंट्रोल... जानिए खाने का परफेक्ट तरीका

सर्दी के मौसम में ड्राई फ्रूट्स खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जानें कौनसा ड्राइ फ्रूट सबसे बेस्ट होता है और हमें कब, कितना और कैसे खाना चाहिए।

Follow :  
×

Share


ये ड्राई फ्रूट्स बेस्ट | Image: AI

Best Dry Fruits: सर्दी का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में लोग खुद को स्वस्थ और गर्म रखने के लिए सर्दी वाला स्पेशल खाना अपनी डाइट में शामिल करना शुरू कर कर देते हैं। बात करें ड्राई फ्रूट्स को तो ये सर्दी में स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। ड्राई फ्रूट्स में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को गर्म और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वहीं, बहुत ही कम लोग जानते हैं कि सर्दियों में सूके मेवे कब, कैसे और कितनी मात्रा में खाना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो यह फायदे की बजाय आपको नुकसान पहुंचा सकता है। तो चलिए आज हम इसके बारे में भी जानते हैं। 

सर्दी के लिए बेस्ट ड्राई फ्रूट्स 

बादाम (Almond): बादाम में विटामिन ई और मैग्नीशियम होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
अखरोट (Walnut): अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
काजू (Cashew): काजू में मैग्नीशियम और कॉपर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
किशमिश (Raisin): किशमिश में आयरन और फाइबर होता है, जो पाचन में मदद करता है।
डेट्स (Dates): डेट्स में फाइबर और पोटैशियम होता है, जो पाचन में मदद करता है।

सर्दी में कब, कितना और कैसे खाना चाहिए ड्राई फ्रूट्स

सर्दी के मौसम में सुबह और शाम को ड्राई फ्रूट्स खाना अच्छा होता है। रोजाना 10-15 ड्राई फ्रूट्स खाना पर्याप्त होता हैं, इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स को गर्म दूध या गर्म पानी में भी भिगो कर खाया जा सकता है।

सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका

सर्दी में ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका यह है कि आप इन्हें रात भर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं। ऐसा करने पर इससे इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। 

यह भी पढ़ें: क्या है IBC का Section 29A? ब्लड रिलेशन को लेकर आ सकता है नया नियम

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 7 November 2025 at 22:03 IST