अपडेटेड 2 March 2026 at 13:30 IST
World's Largest Cricket Stadium: दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम कहां है? अधिकतर लोगों को नहीं होगा पता
World's Largest Cricket Stadium: क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम कहां है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
World's Largest Cricket Stadium: क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि भारत में एक धर्म की तरह माना जाता है। गली-मोहल्लों से लेकर बड़े मैदानों तक, हर जगह बस इसी खेल की चर्चा रहती है। भारत में क्रिकेट का क्रेज इतना जबरदस्त है कि बच्चे, युवा और बुजुर्ग, सभी इसके दीवाने हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम कहां है? अगर आप क्रिकेट प्रेमी हैं, तो आपको इस बात की जानकारी जरूर होनी चाहिए। आइए, आज हम आपको दुनिया के सबसे विशाल क्रिकेट स्टेडियम के बारे में विस्तार से बताते हैं।
भारत में है दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम
आपको यह जानकर गर्व होगा कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम किसी और देश में नहीं, बल्कि हमारे भारत में ही स्थित है। इस भव्य स्टेडियम का नाम 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' है। यह स्टेडियम गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में स्थित है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम का इतिहास क्या है?
इस स्टेडियम का इतिहास काफी दिलचस्प है। इसका निर्माण पहली बार 1982 में किया गया था। उस समय इसकी दर्शक क्षमता लगभग 49,000 थी। समय के साथ खेल की लोकप्रियता को देखते हुए इसे और अधिक भव्य बनाने का निर्णय लिया गया। साल 2020 में इसका रेनोवेशन किया गया और इसे एक आधुनिक रूप दिया गया।
'मोटेरा' से 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' तक का सफर
बहुत से लोग अभी भी इसे पुराने नाम से जानते हैं। पहले इसे सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम या मोटेरा स्टेडियम के नाम से जाना जाता था। बाद में, इसका नाम बदलकर भारत के प्रधानमंत्री के सम्मान में 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' रख दिया गया है।
ये भी पढ़ें - Lunar Eclipse 2026: 2:16 AM पर साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, लाल होगा चांद ; जानें कब और कहां-कहां दिखेगा
दर्शकों की क्षमता ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
रेनोवेशन के बाद, यह स्टेडियम न केवल भारत का बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन गया। आज के समय में इसकी बैठने की क्षमता रिकॉर्ड 1 लाख 32 हजार दर्शक है। इतने विशाल जनसमूह के साथ मैच देखने का अनुभव अद्भुत होता है।
भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम कौन सा है?
नरेंद्र मोदी स्टेडियम से पहले, भारत का सबसे बड़ा स्टेडियम कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स था। अब भारत का दूसरा सबसे बड़ा नरेंद्र मोदी स्टेडियम है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 2 March 2026 at 13:29 IST