अपडेटेड 25 March 2026 at 18:24 IST
Dhurandhar 2 में अतीक वाले सीन पर सियासी भूचाल, पहले पूजा पाल ने अखिलेश को घेरा, अब अफजाल अंसारी बोले- वो तो बैकुंठ गए, जो दाऊद की गोद में...
समाजवादी पार्टी के सांसद और माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने फिल्म धुरंधर-2 में अतीक अहमद का किरदार दिखाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि फिल्म वालों को भी इस तरह का शौक हो गया है तो वो ऐसी फिल्म बना और चला सकते हैं।
बॉलीवुड फिल्म धुरंधर-2 में अतीक अहमद के किरदार को लेकर सियासत तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद और माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने फिल्म धुरंधर-2 में अतीक अहमद का किरदार दिखाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि फिल्म वालों को भी इस तरह का शौक हो गया है तो वो ऐसी फिल्म बना और चला सकते हैं।
अफजाल अंसारी ने कहा, 'मूवी में अतीक अहमद से प्रेरित किरदार बेहद भ्रामक है, जिस कारण लोगों को लग रहा है कि अतीक अहमद आईएसएआई का एजेंट था, जो भारतीय राजनीति में सक्रिय था। अफजल अंसारी ने कहा है कि धुरंधर 2 के मेकर्स ने सिर्फ पैसे कमाने के लिए मूवी में कुछ-कुछ चीजें डाली हैं ताकि दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा जा सके।
अफजाल अंसारी ने क्या कहा?
'धुरंधर द रिवेंज' के बारे में बात करते हुए अफजाल अंसारी ने कहा, 'वो फिल्म तो मैंने नहीं देखी है, हमारे देश में फिल्म जगत में काम करने वाले लोग कोई भी कहानी बनाते रहते हैं। फिल्म की कहानी किसी सत्य घटना पर आधारित नहीं होती, वो पहले ही लिख कर चलते हैं, लेकिन हमारी फिल्म चलेगी कैसे, ये देखकर चलते हैं, कहानी रोचक होनी चाहिए और जब लाभ लेना है, टिकट बेचना है, सरकार का भी सहियोग प्राप्त करना है तो कोई भी नाम उछाला जा सकता है।
अब अतीक अहमद के नाम पर फिल्म बनाकर के उनके हो सकता है ISI एजेंट डिक्लेयर कराना हो, लेकिन पहले ही वो बैकुंठ में जा चुके हैं, लेकिन जो इसी धरती पर है और नकली बैकुंठ बनाकर बैठा हुआ है, जो असली ISI सरगना दाऊद इब्राहिम की गोद में उनके साथ बैठकर अपराध करता रहा है, उसको तो सरकार झूला झुला रही है, उसके नाम पर फिल्म नहीं बन रही है।
उन्होंने इसी कड़ी में आगे कहा, 'आम जनता को बात समझ में आ रही है कि किस तरह से संविधान की शपथ लेकर, कानून की धज्जियां उड़ाकर सरकार में बैठे हुए और सरकार के जो हैंड हैं या कर्मचारी ये गुलामी की मानसिकता से सरकारी में बैठी पार्टी की इच्छा के अनुसार काम कर रहे हैं। अब ये शौक फिल्मों वालों को भी हो गया है तो वो भी फिल्म बना सकते हैं, चला सकते हैं, अगर सरकार के खिलाफ जाएंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।'
6 दिनों में 900 करोड़ कमा चुकी है धुरंधर 2
भले ही फिल्म धुरंधर 2 पर प्रोपेगेंडा मूवी होने का आरोप लग रहा हो लेकिन इसके बावजूद भी इसकी ग्लोबल कमाई मात्र 6 दिनों में 900 करोड़ रुपये का पार पहुंच चुकी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में बड़े आरार से 2000 करोड़ की कमाई करेगी क्योंकि दर्शकों में इसका उत्साह खत्म होता नहीं दिख रहा है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 25 March 2026 at 18:24 IST