अपडेटेड 30 March 2025 at 12:55 IST

'बरसात नहीं होने से फसलें, संस्‍कार ना होने से खराब होती हैं नस्‍लें...',मेरठ की मुस्‍कान वाले कांड पर बाबा बागेश्वर की नसीहत

सौरभ हत्याकांड को लेकर बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मेरठ का ब्लू ड्रम बहुत फेमस हुआ है।

Follow :  
×

Share


रठ की मुस्‍कान वाले कांड पर बाबा बागेश्वर की नसीहत | Image: x

मेरठ के सौरभ हत्याकांड ने रिश्तों को तार-तार कर रख दिया। एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेहरमा से हत्या कर दी। फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर एक ड्रम में डालकर सीमेंट से चिनाई कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हर जुबान पर इस सननीखेज वारदात की चर्चा थी। मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के अंतर्गत इंदिरानगर मास्टर कॉलोनी का है। इस हत्याकांड पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक बार फिर प्रतिक्रिया आई है।


सौरभ हत्याकांड को लेकर बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मेरठ का ब्लू ड्रम बहुत फेमस हुआ है। देखो जहां बरसात नहीं होती वहां की फसलें खराब हो जाती है और जहां संस्कार नहीं रहते वहां की नस्ले खराब हो जाती है। बाबा बागेश्वर की मानें तो टीवी सीरियलों के कारण बिगड़ेल औलाद पैदा हो रही है और इसी कारण ऐसे कांड बढ़ रहे हैं। महाराज जी ने कहा कि अगर बच्चों को सफलता पानी है तो पहले उन्बे नशा, नींद और नारी से दूर रहना होगा।

धीरेंद्र शास्त्री बिगड़ते संस्कार के लिए किसे बताया जिम्मेदार

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वर्तमान में बिगड़ते हुए संस्कार, रामचरित्र मानस से दूरी और पाश्चात्य संस्कृति की टीवी सीरियलों के कारण हैं। इस कारण से ऐसे कांड बढ़ रहे हैं। युवाओं को संदेश देते हुए बाबा बागेश्वर ने कहना है कि बच्चों अगर सफलता पानी है तो नशा, नींद और नारी इनसे दूर रहना। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि ऐसी घटना समाज में नैतिक पतन को दर्शाती हैं और इससे बचने के लिए भारतीय संस्कृति और संस्कारों की ओर लौटना जरूरी है।

मेरठ का ब्लू ड्रम बहुत फेमस हुआ-धीरेंद्र शास्त्री

बता दें मुस्कान ने सौरभ से प्‍यार किया, शादी की लेकिन फिर उसी मोहब्बत का कत्ल करने की साजिश रच डाली। उसने प्रेमी के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की फिर शव के टुकड़े किए और ड्रम में रखकर सीमेंट का घोल डाल चिनाई करा दी। मुस्‍कान इस कदर बेवफा हो गई तो पति की लाश को घर पर छोड़ शिमला जाकर प्रेमी के साथ मौज मस्ती की। जब वापस आई तब पत्नी ने अपने पत्नी की हत्या की जानकारी परिवार को दी। फिर पुलिस की एंट्री हुई और अभी दोनों जेल में हैं। 

 

यह भी पढ़ें: Jharkhand: मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कनौजिया मुठभेड़ में ढेर

 

 

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 30 March 2025 at 12:55 IST