हम सब उस पीढ़ी से जुड़े हैं जो इतिहास रच रही है, बिना विकसित दिल्ली के विकसित भारत संभव नहीं है- CM रेखा गुप्ता

देश के सबसे बड़े न्‍यूज इवेंट रिपब्लिक समिट 2026 (Republic Summit 2026) का आगाज हो गया है। ताज होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता भी शामिल हुईं।

 
Follow :
हम सब उस पीढ़ी से जुड़े हैं जो इतिहास रच रही है, बिना विकसित दिल्ली के विकसित भारत संभव नहीं है- CM रेखा गुप्ता | Image: Republic

देश के सबसे बड़े न्‍यूज इवेंट रिपब्लिक समिट 2026 (Republic Summit 2026) का आगाज हो गया है। ताज होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता भी शामिल हुईं। उन्‍होंने दिल्‍ली समिट के थीम पॉवर इंडिया पर बात करते हुए कहा कि कुछ पीढि़यां इतिहास पढ़ती हैं, कुछ पीढि़यां इतिहास गढ़ती हैं। उन्‍होंने कहा कि हम सब उस पीढ़ी से हैं जो खुद अपना इतिह‍ास गढ़ रही है और पूरी दुनिया को दिखा रही है।

उन्‍होंने विकसित दिल्‍ली और विकसित भारत की बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी के विजन के चलते आज देश पूरे दुनिया को दिशा दे रहे हैं। और अगर जब बात विकसित भारत की आती है तो खुद ब खुद दिल्‍ली सामने आ जाती है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि बिना दिल्ली के विकास के, भारत का विकास संभव नहीं है। और जब भारत का विकास आएगा, तब दिल्ली का विकास भी आएगा। फिर यह जिम्मेदारी हम सभी की बनती है।

उन्‍होंने कहा कि जब लोग मुझसे पूछते हैं कि हमने दिल्ली के लिए क्या किया? हमने दिल्ली के बारे में क्या सोचा? तो मैं बताना चाहती हूं कि आज मैं लगभग डेढ़ साल से दिल्ली के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभा रही हूं। मैं समझती हूं कि जो भी समस्याएं हैं, वे विरासत की समस्याएं थीं। चाहे वह कूड़े का पहाड़ हो, यमुना की सफाई हो, प्रदूषण हो। उन्‍होंने कहा कि हम इन समस्‍याओं को खत्म कर के दिखाएंगे।

रिपब्लिक समिट 2026 का शानदार आगाज

रिपब्लिक समिट 2026 कार्यक्रम आज दिनभर चलने वाला है। समिट में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, आंध्र प्रदेश सरकार में मानव संसाधन विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री नारा लोकेश शामिल होंगे। रिपब्लिक समिट 2026 में मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां भी शिरकत करेंगी। लिस्ट में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर से लेकर गायक और संगीतकार पद्म श्री हरिहरन, अभिनेता राम चरण, मशहूर वेब सीरीज ‘पंचायत’ फेम दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक और एक्ट्रेस संविका के नाम शामिल हैं। समिट के मुख्‍य अतिथि पीएम मोदी हैं।

दिल्‍ली में जल्‍द खत्म होगा कूड़े का पहाड़- रेखा गुप्‍ता

रेखा गुप्‍ता ने कहा कि दिल्‍ली को साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। यहां मौजूद कूड़ का पहाड़ अब धीमे-धीमे खत्म हो रहा है और वो दिन दूर नहीं जब यहां विकास की नई इबादत लिखी जाएगी। 

अधिक जानकारी और अपडेट के लिए देखें: https://summit.republicworld.com/

Presented By: RP-संजीव गोयनका ग्रुप | Co-Presented By: ZOHO और TVS मोटर कंपनी | Powered By: सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी | Co-Powered By: कल्याणी, सैमटेल एवियोनिक्स, रविन ग्रुप और मेघाश्रे | State Partners: UP सरकार, हरियाणा सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार और असम सरकार | Housing Partner: गौर्स | Prayer Partner: साइकिल अगरबत्ती | Skincare Partner: डॉ. राशेल | Knowledge Partner: शारदा यूनिवर्सिटी | Stainless Partner: JSL | Vision Partner: एल्कोन | Special Partners: संस्कृति यूनिवर्सिटी, गैलेंट, पान बहार, कृष्णाज आयुर्वेद, बैकबे, वाघ बकरी, फर्नस एन पेटल्स, नंदिनी और मैसूर सैंडल्स | सेलिब्रेशन पार्टनर: एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (@ABDL_India)

इसे भी पढ़ें- NEET री-एग्जाम में बड़ा फर्जीवाड़ा! सॉल्वर गैंग ने बैठाए थे नकली परीक्षार्थी, बिहार में 24 गिरफ्तार, बायोमेट्रिक कंपनी ने ऐसे किया खेल
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 22 June 2026 at 12:31 IST